'इरुमुडी' का दिल छू लेने वाला टीजर हुआ जारी, एक्शन छोड़ रवि तेजा इस अंदाज में आए नजर
मनोरंजन
'इरुमुडी' का हाल ही में एक नया टीजर सामने आया है। इसमें रवि तेजा एक ऐसे पिता के रूप में दिख रहे हैं, जो भले ही परफेक्ट न हो, लेकिन अपनी बेटी (बेबी नक्षत्र) के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है।
शिवा निर्वाण ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जो दिल को छू लेने वाले पलों और सच्ची भावनाओं से भरी है। यह रवि के एक्शन से भरपूर किरदारों से काफी अलग है।
पोस्टर में रवि दिखे अयप्पा के वेश में
फिल्म के पहले पोस्टर में रवि अयप्पा स्वामी के वेश में एक भव्य धार्मिक जुलूस में दिखे थे। यह फिल्म के मजबूत सांस्कृतिक जुड़ाव की झलक देता है।
फिल्म में प्रिया भवनी शंकर ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया है, वहीं साई कुमार और अजय घोष भी इस फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत GV प्रकाश कुमार ने तैयार किया है।