विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबाली' का पहला गाना हुआ रिलीज
फिल्म 'रणबाली' का पहला गाना 'एंडाय्या सामी' अब दर्शकों के सामने आ गया है। इस गाने में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
अजय-अतुल ने इस रोमांटिक गाने को कंपोज किया है, जबकि इसके बोल रामजोगय्या शास्त्री ने लिखे हैं। यह गाना तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुआ है।
अजय गोगावले और श्वेता मोहन ने इसे अपनी खूबसूरत आवाज दी है।
'रणबाली' की शूटिंग कब होगी रिलीज
'रणबाली' की कहानी 1800 के दशक के आखिर की है। इसमें विजय एक योद्धा के रूप में दिखेंगे, जो ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ते हैं।
फिल्म में एक और बड़ा नाम अर्नोल्ड वोसलू का भी है। वह इसमें मुख्य विलन का किरदार निभा रहे हैं, जिससे कहानी को और मजबूती मिलेगी।
रश्मिका को चोट लगने के कारण इस फिल्म की रिलीज की तारीख 11 सितंबर, 2026 से बढ़ाकर 16 अक्टूबर, 2026 कर दी गई थी, लेकिन अब फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और सब कुछ तय समय के हिसाब से चल रहा है।
इसके साथ ही, विजय और रश्मिका दोनों की ही इस साल के अंत तक और भी फिल्में आने वाली हैं।