'गोल्डन डाकू' बन लौटे शिबोप्रसाद, 'बहुरूपिया' सीक्वल का पहला लुक देख रह जाएंगे हैरान
'बहुरूपिया: द गोल्डन डाकू' का पहला लुक पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसमें शिबोप्रसाद मुखर्जी एक बार फिर बिक्रम प्रमाणिक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में शिबोप्रसाद का अंदाज बेहद गंभीर और दमदार दिखाई दे रहा है, जो दर्शकों में उत्सुकता जगा रहा है।
नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'बहुरूपिया' का सीक्वल है। यह सीक्वल रहस्यमयी 'गोल्डन डाकू' के कई और राज खोलने का वादा कर रहा है।
शिबोप्रसाद ने करीब 2,500 कलाकारों को एक साथ जोड़ा
'बहुरूपिया' में अपने किरदार में वापसी को लेकर शिबोप्रसाद ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग पश्चिम बंगाल की 96 अलग-अलग जगहों पर की गई है।
इस फिल्म में करीब 2,500 कलाकार एक साथ जुड़े हैं और इसमें लोक परंपराओं को खास जगह दी गई है।
मालदा के गम्भीरा लोक कलाकारों ने अपने पारंपरिक गीत, मुखौटे और प्रदर्शन के साथ इसमें खास रंग जमाया है।
चुनाव और कड़ाके की गर्मी की वजह से शूटिंग में देरी हुई, फिर भी टीम ने हार नहीं मानी और काम पूरा किया।