'बिग बॉस' के इतिहास में पहली बार महा-एविक्शन, 6 प्रतियोगी एक साथ हुए घर से बेघर
'बिग बॉस मलयालम 8' के हालिया एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। शो के इतिहास में पहली बार एक साथ 6 प्रतियोगियों को घर से बाहर किया गया। इस बड़े एविक्शन में राकेश जैकब, लोलेट्टा लोरिन रोड्रिग्स, गायत्री आर सुरेश, सुमेश चंद्रन, जसीला परवीन और श्रीलक्ष्मी अरक्कल बाहर हो गए, वहीं मृदुला विजय और आरजे अंजलि को सीक्रेट रूम में भेजा गया। गायत्री के लिए ये शो से दूसरी विदाई है। इससे पहले वो शो के दूसरे दिन बाहर हुई थीं, लेकिन कुछ दिनों बाद उनकी दोबारा एंट्री हुई थी।
सीक्रेट रूम से वापसी करेंगी मृदुला और अंजलि
सुमेष भी उन प्रतियोगियों में शामिल थे, जिन्हें शो से बाहर होना पड़ा। उन्होंने घर में अच्छी दोस्ती जरूर बनाई, लेकिन खेल में अपनी खास छाप नहीं छोड़ पाए। उनके साथ जसीला परवीन और श्रीलक्ष्मी अरक्कल को भी घर से बाहर कर दिया गया। हालांकि, मृदुला विजय और अंजलि के मामले में कहानी अलग है। दोनों को बेदखल नहीं किया गया, बल्कि सीक्रेट रूम में भेजा गया है। इसका मतलब है कि दोनों अभी भी खेल का हिस्सा हैं और आगे शो में वापसी कर सकती हैं।