कंगना रनौत ने कुल्लू पुलिस को ड्रग्स कारोबार पर शिकंजा कसने के दिए निर्देश
मंडी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद कंगाना रनौत ने कुल्लू में नशे के बढ़ते मामलों पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने स्थानीय पुलिस से ड्रग्स से जुड़े मामलों में और कड़ाई बरतने का आग्रह किया है।
सोमवार को हुई एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक में उन्होंने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात तो कही ही, साथ ही यह भी जायजा लिया कि केंद्र सरकार की योजनाएं लोगों तक कितनी पहुंच पा रही हैं।
कंगाना ने कुल्लू के ग्रामीण इलाकों के लिए अपने नए प्रस्ताव रखे
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कंगाना ने कई सुझाव भी दिए। इनमें किसानों को अलग-अलग फसलें उगाने के लिए प्रोत्साहित करना, कृषि में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना शामिल है।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जैविक उत्पादों को दुनिया भर में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बढ़ावा दें।
साथ ही, उन्होंने विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने पर भी जोर दिया, ताकि उनका लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके।