अभिनेता सरवनन पर पहली पत्नी का बड़ा आरोप, दूसरी शादी पर भी उठाए सवाल
मशहूर अभिनेता सरवनन एक बार फिर अपनी पहली पत्नी सूर्यश्री के साथ कानूनी पचड़ों में फंस गए हैं।
चेन्नई में सूर्यश्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर चिंताएं जताते हुए खतरा बताया है और सुरक्षा की मांग की है।
उनका आरोप है कि किसी ने बिना पूछे उनके घर से CCTV कैमरा हटा दिया है और उन्हें शक है कि यह काम सरवनन ने ही किया है।
सूर्यश्री ने दूसरी शादी की वैधता को दी चुनौती
सूर्यश्री ने साफ कर दिया कि, 'अगर मुझे या मेरे सामान को कोई भी परेशानी हुई, तो उसके लिए सरवनन जिम्मेदार होंगे।'
दोनों एक ही अपार्टमेंट में रहते हुए कानूनी लड़ाई में उलझे हुए हैं। पहले भी सूर्यश्री ने सरवनन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था और मेंटेनेंस के लिए अदालत से आदेश दिलाया था।
अब उन्होंने सरवनन की दूसरी शादी की वैधता को भी चुनौती दी है। उनका दावा है कि यह शादी उनके तलाक की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही हो गई थी। ऐसे में पुलिस उनके इन नए आरोपों की जांच कर रही है।