'बिग बॉस 20' में आम्रपाली दुबे ने स्काउटओपी की लव गिल से करीबी पर उठाए सवाल
'बिग बॉस 20' के घर में उस वक्त थोड़ा अजीब माहौल बन गया, जब आम्रपाली दुबे ने प्रतियोगी स्काउटओपी (तन्मय सिंह) और लव गिल के बीच बढ़ती नजदीकियों पर ध्यान दिलाया।
दरअसल, स्काउट ने लव को उनकी शर्ट के अंदर से मसाज दिया था। इसके बाद आम्रपाली ने लव से बातचीत की और समझाया कि बाहर से देखने वालों को उनके ये काम कैसे लग सकते हैं।
लव ने मानी आम्रपाली की ये बात
आम्रपाली ने लव को बहुत नरमी से समझाया कि उन्हें थोड़ा सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे पल उनके उन पार्टनर्स पर असर डाल सकते हैं, जो बाहर इंतजार कर रहे हैं।
भले ही स्काउट ने लव के साथ अपने रिश्ते को भाई-बहन जैसा बताया हो, पर उन्होंने ये भी माना है कि उन्हें पजेसिवनेस महसूस होती है।
फैंस ने इस बात पर खास ध्यान दिया है, क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी शो के बाहर हैं।
फिलहाल, काश्वी का कहना है कि वे इस मामले को निजी तौर पर संभालेंगी। इस बीच, दर्शक अब इस बात पर गरमागरम चर्चा कर रहे हैं कि ये दोस्ती आगे किस मोड़ पर जाएगी।