'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया सिनेमा का जादू, दूसरे शुक्रवार को आया 130 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल
मनोरंजन
इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने अपने दूसरे शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कमाई में 130 प्रतिशत का भारी उछाल दर्ज किया है।
शुरुआत में भले ही फिल्म थोड़ी धीमी रही, लेकिन अच्छी समीक्षाओं और सोशल मीडिया पर खूब हुई चर्चा ने इसे रफ्तार दे दी।
इसकी कहानी एक 95 साल के बुजुर्ग और उसके पोते के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां बुजुर्ग अपने पोते के साथ विभाजन से पहले की अपनी यादों को फिर से ताजा करता है।
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की सितारों ने की जमकर तारीफ
फिल्म की अभिनेत्री शरवरी ने इंस्टाग्राम पर पर्दे के पीछे के कुछ खास पल साझा किए। उन्होंने लिखा, 'मेरा दिल बहुत, बहुत भर आया है।'
आलिया ने भी इस फिल्म की तारीफ करते हुए इसे 'सिनेमा का जादू' बताया। दर्शकों का लगातार प्यार मिलने की वजह से फिल्म आज भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है।