इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' हुई रिलीज, फिल्म में दिखाई जाएगी ये चीजें
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' आज रिलीज हो गई है। यह फिल्म भारत के 1947 के बंटवारे के उथल-पुथल भरे दौर में पनपे प्यार और तड़प की कहानी कहती है।
इम्तियाज अली ने इस फिल्म का निर्देशन किया है, जिसमें 2 अलग-अलग समय के दौर को खूबसूरती से पिरोया गया है।
फिल्म में शरवरी ने जिया नाम का एक ऐसा किरदार निभाया है, जो इस जज्बाती और कई पीढ़ियों तक चलने वाली कहानी की धुरी है।
शरवरी ने की 'मैं वापस आऊंगा' के बारे में बात
शरवरी ने इस फिल्म को अपने दिल के बेहद करीब बताया। उनके मुताबिक, इस फिल्म की बुनियाद में एक धड़कता हुआ दिल है।
उन्होंने आगे बताया कि यह प्यार और तड़प की एक ऐसी कहानी है, जो सभी सीमाओं, समय और यादों से परे है।
फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना जैसे बड़े कलाकार भी नजर आएंगे। शरवरी ने अपने फैंस के साथ शूटिंग के दौरान के कुछ पल भी साझा किए।
उन्होंने बताया कि उन्होंने साथी कलाकारों के साथ अच्छा समय बिताया और स्थानीय व्यंजनों का भी खूब लुत्फ उठाया।