Loading...
इमरान खान को भारत छोड़ना होगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाई कोर्ट में कल होगी सुनवाई 
इमरान खान की भारत छोड़ने के खिलाफ याचिका पर कल होगी सुनवाई

इमरान खान को भारत छोड़ना होगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाई कोर्ट में कल होगी सुनवाई 

Oct 26, 2026
05:14 pm

क्या है खबर?

अभिनेता इमरान खान को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) ने भारत छोड़ो नोटिस जारी किया था। इसके खिलाफ अभिनेता ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिस पर आज सुनवाई होनी थी। ताजा अपडेट है कि अब कोर्ट 27 अक्टूबर को याचिका पर सुनवाई करेगा। लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट में उपस्थित दोनों पक्षों ने थोड़ी देर के लिए सुनवाई टालने की मांग की, जिसके बाद सुनवाई एक दिन के लिए टाल दी गई है।

फैसला

इमरान की याचिका पर कल फैसला, टिकी सबकी निगाहें

इमरान के खिलाफ FRRO ने भारत छोड़ो नोटिस जारी कर उन्हें 28 अक्टूबर तक देश से जाने के लिए कहा था।

अभिनेता को वाकई देश से जाना होगा या फिर उन्हें राहत मिलेगी, इसका फैसला 27 अक्टूबर को कोर्ट करेगा जिस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

फिलहाल, सोमवार को दोनों पार्टियों ने कोर्ट से शॉर्ट एडजॉर्प्शन (सुनवाई को थोड़े समय के लिए टालना) की अपील की, इसलिए सुनवाई 26 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक के लिए टाल दी गई।

मामला

इमरान को भारत छोड़ने का नोटिस क्यों जारी किया गया?

इमरान को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब वे 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

विरोध प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को चल रहा था।

घटना के बाद, FRRO ने एक नोटिस जारी करके अभिनेता को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का फरमान सुनाया और तर्क दिया कि वह अमेरिकी नागरिक हैं। उन्होंने आव्रजन कानून का उल्लंघन किया है।

ADVERTISEMENT