LOADING...
इमरान खान का सलमान-शाहरुख और आमिर से सवाल, 60 में भी हीरो दिखने की कोशिश क्यों?
इमरान खान ने बॉलीवुड की खान तिकड़ी पर कसा तंज

इमरान खान का सलमान-शाहरुख और आमिर से सवाल, 60 में भी हीरो दिखने की कोशिश क्यों?

Feb 07, 2026
05:14 pm

क्या है खबर?

अभिनेता इमरान खान ने हाल ही में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान को लेकर एक बेबाक बयान दिया है। इमरान का मानना है कि इन सितारों को अब अपनी वास्तविक उम्र के मुताबिक किरदार निभाने चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अभिनेता 60 के करीब हों तो उन्हें पर्दे पर बहुत छोटा दिखने की कोशिश करने के बजाय परिपक्व भूमिकाओं की ओर बढ़ना चाहिए। क्या कुछ बोले इमरान, आइए जानते हैं।

किरदार

"उम्र के साथ किरदार बदलना जरूरी"

न्यूज 18 से बातचीत में इमरान ने कहा, "लीडिंग मैन के तौर पर अभिनेताओं की उम्र बढ़ती है। कुछ साल ही ऐसे होते हैं, जब आप मुख्य अभिनेता बनकर काम कर सकते हैं, फिर एक उम्र आती है, जब आप उन भूमिकाओं के लायक नहीं रहते। तीनों खान अब 60 के करीब हैं और उन्होंने 30 साल तक ऐसा स्टारडम देखा है, जिसकी बराबरी मुश्किल है।" इमरान के मुताबिक, उम्र के साथ किरदारों में बदलाव करना स्वाभाविक है।"

सलाह

युवा दिखने की कोशिश छोड़ो- इमरान

इमरान का मानना है कि शाहरुख, सलमान और आमिर खान को बहुत युवा दिखने के बजाय अपनी उम्र के साथ न्याय करने वाले परिपक्व किरदार करने चाहिए। वो बोले, "आपका स्टारडम भी समय के साथ बदलने लगता है, क्योंकि एक दर्शक वर्ग वो है, जो आपको जानता है और आपके साथ बड़ा हुआ है, लेकिन फिर एक बिल्कुल नई युवा पीढ़ी आती है, जो उन लोगों से जुड़ना पसंद करती है, जो उनकी अपनी उम्र और अनुभव के करीब हों।"

Advertisement

दो टूक

"दर्शक अपनी उम्र के हीरो से जुड़ते हैं"

इमरान कहते हैं, "जब हम फिल्में या शो देखते हैं तो सबसे पहले हम उन कहानियों और किरदारों में खुद को ढूंढने की कोशिश करते हैं। वही चीज हमें प्रभावित करती है। स्वाभाविक रूप से, आप उस व्यक्ति से ज्यादा जुड़ाव महसूस करते हैं, जो आपकी उम्र और जीवन के अनुभवों के करीब हो। आज की युवा पीढ़ी शायद एक 70 साल के व्यक्ति की कहानी न देखना चाहे। हर पीढ़ी अपने हमउम्र सितारों को पर्दे पर देखना चाहती है।"

Advertisement

वापसी

वापसी के लिए तैयार इमरान

इमरान जल्द ही फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' के जरिए पर्दे पर अपनी बहुप्रतीक्षित वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म के जरिए वो एक बार फिर निर्देशक दानिश असलम के साथ काम करेंगे। दानिश ने ही इमरान की 2010 की हिट फिल्म 'ब्रेक के बाद' का निर्देशन किया था, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण थीं। इमरान को पिछली बार वीर दास के निर्देशन में बनी फिल्म 'हैप्पी पटेल' में कैमियो करते देखा गया था।

Advertisement