NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / IMDb की 2022 के सबसे लोकप्रिय सितारों की सूची जारी, इन्होंने मारी बाजी
    मनोरंजन

    IMDb की 2022 के सबसे लोकप्रिय सितारों की सूची जारी, इन्होंने मारी बाजी

    IMDb की 2022 के सबसे लोकप्रिय सितारों की सूची जारी, इन्होंने मारी बाजी
    लेखन वर्तिका तोलानी
    Dec 07, 2022, 03:56 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IMDb की 2022 के सबसे लोकप्रिय सितारों की सूची जारी, इन्होंने मारी बाजी
    IMDb ने जारी की मोस्ट पॉपुलर इंडियन स्टार्स की सूची

    ऑनलाइन रेटिंग वेबसाइट IMDb ने साल 2022 के सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारों की सूची जारी कर दी है। प्रतिष्ठित सूची में हिंदी सिनेमा के चार, तेलुगू सिनेमा के तीन, तमिल सिनेमा के दो और कन्नड़ सिनेमा के एक कलाकार का नाम शामिल हैं। इस सूची में नंबर वन पर जिस कलाकार ने अपनी जगह बनाई है, वह हैं तमिल सिनेमा के सुपरस्टार धनुष। वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का नाम सूची में दूसरे नंबर पर शामिल किया गया है।

    धनुष के लिए लकी साबित हुआ साल 2022

    बता दें कि अभिनेता धनुष की इस साल तीन तमिल फिल्में- 'थिरुचित्रम्बलम', 'नाने वरुवेन', 'मारन' रिलीज हुई हैं। अभिनेता ने 'द ग्रे मैन' के साथ हॉलीवुड में डेब्यू भी किया। इसके अलावा अभिनेता अपनी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चाओं में बने रहे। दरअसल, दोनों ने जनवरी में अलग होने की घोषणा की थी। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों ने अपनी शादी को एक और मौका देने का एलान किया।

    आलिया के लिए बेहद खास रहा यह साल

    आलिया की इस साल 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म 'डार्लिंग्स' को भी काफी अच्छे रिव्यूज मिले। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'RRR' में उनके रोल ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई। फिल्मी करियर के अलावा यह साल उनकी पर्सनल लाइफ के लिए भी लकी साबित हुआ। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से शादी की और अपनी बेटी 'राहा' का इस दुनिया में स्वागत किया।

    बेहद खुश हैं आलिया

    IMDb की सूची में दूसरा स्थान पाने पर आलिया भट्ट बेहद खुश हैं। उन्होंने IMDb से बातचीत करते वक्त कहा कि 2022 उनके लिए सबसे यादगार साल रहा है। उन्होंने कहा, "दर्शकों द्वारा दिए गए प्यार के लिए मैं हमेशा आभारी हूं। इस साल मेरी फिल्मों को मिले प्यार और हमारे देश के बेहतरीन फिल्म निर्माताओं व कलाकारों के साथ काम करके, मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। एक बार फिर आप सभी का धन्यवाद।"

    ये हैं IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाले कलाकार

    1. धनुष 2. आलिया भट्ट 3. ऐश्वर्या राय बच्चन 4. राम चरण तेजा 5. सामंथा रुथ प्रभु 6. ऋतिक रोशन 7. कियारा आडवाणी 8. एनटी रामा राव जूनियर 9. अल्लू अर्जुन 10. यश

    ऐसा रहा अन्य सितारों का सफर

    ऐश्वर्या राय ने इस सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है। दरअसल, अभिनेत्री ने 2022 में फिल्म 'पीएस-1' के जरिए चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। राम चरण और जूनियर एनटीआर सालभर अपनी फिल्म 'RRR' की वजह से सुर्खियां बटोरते रहे। सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्म 'यशोदा' और 'कॉफी विद करण' में अपने डेब्यू की वजह से चर्चाओं में रहीं। वहीं, ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी, अल्लू अर्जुन की इस साल एक-एक फिल्म रिलीज हुई हैं।

    ऐसे हुआ सितारों का चयन

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, IMDb की सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारों की सूची में भारत के उन कलाकारों काे शामिल किया गया है, जिनका नाम साल 2022 में जारी होने वाली IMDb की साप्ताहिक रैंकिंग में टॉप पर बना हुआ था। बता दें कि यह रैंकिंग IMDb की वेबसाइट पर 20 करोड़ से ज्यादा विजिट करने वाले यूजर्स द्वारा दी गई रैंकिंग और उनकी संख्या के आधार पर निर्धारित की गई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    धनुष
    आलिया भट्ट
    IMDb

    ताज़ा खबरें

    कंगना रनौत और मोहनलाल से मिनी सीरीज 'वन नेशन' के लिए किया गया संपर्क विवेक अग्निहोत्री
    2008 से एशिया में केवल 5 टेस्ट जीता है ऑस्ट्रेलिया, 18 में मिली है हार ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    फरवरी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं दक्षिण भारत के ये 5 ऑफबीट पर्यटन स्थल  पर्यटन
    ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' की जल्द होगी घोषणा, राकेश रोशन ने किया खुलासा ऋतिक रोशन

    धनुष

    अलविदा 2022: इस साल इन सितारों की राहें हुईं अलग, किया तलाक का ऐलान राखी सावंत
    अलविदा 2022: 'लाइगर' से 'धनुष-ऐश्वर्या' तक, इस साल विवादों में रही साउथ इंडस्ट्री लाइगर फिल्म
    धनुष और आलिया समेत IMDb के अनुसार ये हैं साल के सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारे आलिया भट्ट
    धनुष ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक शेखर कम्मुला से मिलाए हाथ, फिल्म की शूटिंग शुरू बॉलीवुड समाचार

    आलिया भट्ट

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज आगे खिसकी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक  करण जौहर
    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो कंगना रनौत
    आलिया भट्ट ने बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर पहली बार दी प्रतिक्रिया, बोलीं- प्यार हमेशा जीतता है पठान फिल्म
    आलिया भट्ट की 'राजी' से 'मिशन मजनू' की तुलना पर बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा सिद्धार्थ मल्होत्रा

    IMDb

    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन की IMDb पर पांच लोकप्रिय फिल्में श्रुति हासन
    ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' का बनेगा प्रीक्वल, निर्माता ने बताया कब हो सकती है रिलीज कांतारा फिल्म
    जन्मदिन विशेष: सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप IMDb रेटेड फिल्में, जिनका OTT पर ले सकते हैं मजा सिद्धार्थ मल्होत्रा
    IMDb ने जारी की 2023 की टॉप 20 बहुप्रतीक्षित फिल्मों की सूची, 'पठान' पहले पायदान पर पठान फिल्म

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023