LOADING...
अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस' OTT पर कब और कहां देगी दस्तक? आ गई ये जानकारी
'इक्कीस' की OTT पर आया अपडेट

अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस' OTT पर कब और कहां देगी दस्तक? आ गई ये जानकारी

Feb 09, 2026
11:36 am

क्या है खबर?

नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड की पारी शुरू करने वाले अगस्त्य नंदा 2026 में अपनी दूसरी फिल्म 'इक्कीस' लेकर आए जिसने दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस फिल्म में आखिरी बार दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को देखा गया जिससे उनके फैंस भावुक हो गए। हालांकि, जिन लोगों ने अभी तक इस युद्ध-ड्रामा पर आधारित फिल्म सिनेमाघरों में नहीं देखी है, उनके पास यह मौका खुद चलकर आ रहा है। 'इक्कीस' की OTT रिलीज पर अपडेट आ गया है।

OTT

'इक्कीस' का होगा डिजिटल प्रीमियर, करना होगा थोड़ा सा इंतजार

OTT प्ले की रिपोर्ट के मुताबिक, 'इक्कीस' का डिजिटल प्रीमियर 12 फरवरी से अमेजन प्राइम वीडियो पर कर दिया जाएगा। लोग रेंट चुकाकर इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं 2 हफ्ते बाद, यानी 26 फरवरी को 'इक्कीस' सब्सक्राइबर यूजर्स के लिए फ्री में मौजूद हो जाएगी। हालांकि, सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म के शुरुआती क्रेडिट्स के दौरान ही पता चल गया था कि निर्माता इसे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए मौजूद कराएंगे।

फिल्म

फिल्म 'इक्कीस' के बारे में जानिए

'इक्कीस' फिल्म सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित है जिन्हें उनके साहस के लिए मरणोपरांत परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। इस सम्मान को हासिल करने वाले वह भारत के पहले सबसे कम उम्र सैनिक थे। फिल्म में उनके किरदार को अगस्त्य ने पर्दे पर जीवंत किया है। कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुए बसंतर के युद्ध पर केंद्रित है, जिसमें जयदीप अहलावत भी अहम किरदार में नजर आए हैं।

Advertisement