Loading...
IIFA अवॉर्ड्स 2026: 'धुरंधर' का बजा डंका, अनीत पड्डा और राशा थडानी ने भी मारी बाजी
IIFA अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं का ऐलान

IIFA अवॉर्ड्स 2026: 'धुरंधर' का बजा डंका, अनीत पड्डा और राशा थडानी ने भी मारी बाजी

Oct 30, 2026
06:54 pm

क्या है खबर?

IIFA अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं की सूची जारी हो गई है, जिसमें फिल्म 'धुरंधर' का दबदबा देखने को मिला। रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अक्षय खन्ना को नकारात्मक किरदार के लिए अवॉर्ड मिला, वहीं फिल्म के निर्देशक आदित्य धर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग के लिए सम्मानित किया गया। शानदार अभिनय और मनोरंजन से भरपूर इस शाम में अहान पांडे और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड अपने नाम किया।

बोलबाला

IIFA 2026 में छाई 'धुरंधर', फिल्म ने जीते 12 पुरस्कार

'धुरंधर' ने IIFA अवॉर्ड्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पुरस्कार अपने नाम किए हैं। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म से लेकर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक तक कई बड़े पुरस्कार जीते।

रणवीर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और संजय दत्त को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता चुना गया, वहीं अक्षय खन्ना को नेगेटिव रोल के लिए सम्मान मिला। आदित्य धर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन, ओरिजिनल स्टोरी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग के लिए तो फिल्म को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन, सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग और साउंड डिजाइन का पुरस्कार भी मिला।

सम्मान

अनीत पड्डा बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, राशा-अहान को मिला बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड

IIFA अवॉर्ड्स 2026 में फिल्म 'सैयारा' के लिए अनीत पड्डा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया, जबकि रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी को 'आजाद' के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला।

अहान पांडे को 'सैयारा' के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का पुरस्कार दिया गया। हुमा कुरैशी को 'जॉली LLB 3' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री चुना गया, वहीं सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार श्रेया घोषाल को तो सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार 'अवतार: फायर एंड ऐश' को मिला।

ADVERTISEMENT