LOADING...
IIFA अवॉर्ड्स 2025: माधुरी दीक्षित के साथ 'कोई लड़का है' गाने पर थिरके शाहरुख खान
'कोई लड़का है' गाने पर माधुरी दीक्षित के साथ थिरके शाहरुख खान (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@madhuridixitnene)

IIFA अवॉर्ड्स 2025: माधुरी दीक्षित के साथ 'कोई लड़का है' गाने पर थिरके शाहरुख खान

Mar 10, 2025
01:08 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी 90 के दशक की सबसे हिट जोड़ियों में से एक है। दोनों 'अंजाम', 'दिल तो पागल है', 'हम तुम्हारे हैं सनम', 'देवदास', 'गज गामिनी' और 'कोयला' जैसे फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। हाल ही में शाहरुख और माधुरी को IIFA अवॉर्ड्स 2025 में देखा गया, जहां उन्होंने अपनी फिल्म 'दिल तो पागल है' के गाने 'कोई लड़का है' गाने पर बेहतरीन डांस किया।

वीडियो

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर शाहरुख और माधुरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों को 'कोई लड़का है' गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो पर एक प्रशंसक तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'हम 90 के दशक के इनके रिश्ते को याद कर रहे हैं।' एक अन्य लिखते हैं, 'वो भी क्या दिन थे।' इस वीडियो में दोनों को काले रंग के कपड़े पहने हुए देखा जा सकता है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो