NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / IIFA 2024 में शाहरुख खान ने 'जवान' के लिए जीता पुरस्कार, रानी मुखर्जी बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
    अगली खबर
    IIFA 2024 में शाहरुख खान ने 'जवान' के लिए जीता पुरस्कार, रानी मुखर्जी बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
    IIFA 2024 में रानी मुखर्जी ने जीता पुरस्कार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@iifa)

    IIFA 2024 में शाहरुख खान ने 'जवान' के लिए जीता पुरस्कार, रानी मुखर्जी बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 29, 2024
    08:08 am

    क्या है खबर?

    भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह IIFA का इंतजार दर्शकों को हर साल बड़ी बेसब्री से होता है। 27 सितंबर को इसका आगाज हुआ। IIFA की शुरुआत IIFA उत्सवम के साथ हुई, जिसमें दक्षिण भारतीय सिनेमा के कई कलाकारों और निर्देशकों को सम्मानित किया गया।

    28 सितंबर को बॉलीवुड फिल्मों और बॉलीवुड सितारों को IIFA पुरस्कार से नवाजा गया।

    इस मौके पर शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तो रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।

    सम्मान

    'जवान' के लिए शाहरुख की जीत

    शाहरुख ने पिछले साल जहां 'पठान' से बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया, वहीं उनकी फिल्म 'जवान' ने भी भारत के साथ-साथ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कमाई के एक से एक नए रिकॉर्ड बनाए थे।

    इस फिल्म में शाहरुख ने डबल रोल किया था और उन्हें दोनों भूमिकाओं में बेहद सराहा गया था। इस फिल्म में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शाहरुख को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के IIFA पुरस्कार से नवाजा गया था।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    ट्विटर पोस्ट

    शाहरुख खान ने जीता पुरस्कार

    King #ShahRukhKhan won Best Actor Award at #IIFA2024 for #Jawan @iamsrk#SRK #IIFAwards2024 #IIFA pic.twitter.com/q5mUrJNKQZ

    — Team Shah Rukh Khan Fan Club (@teamsrkfc) September 29, 2024

    सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

    रानी को इस फिल्म के लिए मिला पुरस्कार

    रानी मुखर्जी ने फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के लिए न सिर्फ दर्शकों, बल्कि समीक्षकों से भी खूब वाहवाही लूटी थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का IIFA पुरस्कार अपने नाम किया।

    यह फिल्म सागरिका भट्टाचार्य की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने अपने बच्चों को नॉर्वे प्रशासन के नियंत्रण से छुड़ाने के लिए संघर्ष किया था।

    फिल्म में रानी ने एक ऐसी मां का किरदार निभाया था, जो अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर गुजरती है।

    बेस्ट पिक्च

    'एनिमल' बनी बेस्ट पिक्चर

    संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' को बेस्ट पिक्चर का पुरस्कार मिला है। इस फिल्म ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था।

    फिल्म को लेकर भले ही खूब विवाद हुआ हो, लेकिन इससे इसकी कमाई प्रभावित नहीं हुई।

    फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी नजर आई थीं। उधर विलेन के किरदार में बॉबी देओल ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

    सर्वश्रेष्ठ निर्देशक

    सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार कौन बना?

    सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का खिताब विधु विनोद चोपड़ा को फिल्म '12वीं फेल' के लिए मिला। छोटे बजट में बनी उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका किया था। फिल्म में विक्रांत मैसी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

    सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकारों में जहां अनिल कपूर ने 'एनिमल' के लिए पुरस्कार अपने नाम किया, वहीं शबाना आजमी ने फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए पुरस्कार जीता।

    उधर नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बॉबी ने IIFA जीता।

    अन्य पुरस्कार

    अन्य श्रेणियों में मिले पुरस्कार

    सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का पुरस्कार प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केम्सन और हर्षवर्द्धन रामेश्वर को फिल्म 'एनिमल' के लिए मिला। भूपिंदर ने इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक गायक का IIFA पुरस्कार भी जीता।

    शिल्पा राव ने 'जवान' के गाने ''चलेया के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) का पुरस्कार अपने नाम किया।

    साल की नवोदित कलाकार का पुरस्कार अलीजेह अग्निहोत्री ने जीता तो आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा का पुरस्कार हेमा मालिनी को मिला।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IIFA
    रणबीर कपूर
    एनिमल फिल्म
    एनिमल फिल्म

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    IIFA

    IIFA 2023 में 'ब्रह्मास्त्र' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का छाया जादू, इन फिल्मों को मिला नामांकन ब्रह्मास्त्र फिल्म
    IIFA 2023 का कार्यक्रम हुआ स्थगित, घोषित की गई नई तारीख रणबीर कपूर
    अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल होस्ट करेंगे IIFA 2023, जानिए जरुरी बातें  अबू धाबी
    IIFA: सलमान खान ने विक्की कौशल को किया अनदेखा, बॉडीगार्ड ने धक्का देकर हटाया  विक्की कौशल

    रणबीर कपूर

    रणबीर कपूर की 'रामायण' रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंसी, जानिए क्या है विवाद बॉलीवुड समाचार
    कार्तिक आर्यन ही नहीं, इन कलाकारों ने भी हाल-फिलहाल में किरदारों के लिए बदली अपनी काया कार्तिक आर्यन
    क्या 'गॉड पावर' होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का नाम?  बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर हैं अदिति राव हैदरी के पसंदीदा अभिनेता, तारीफ में कही ये बात  अदिति राव हैदरी

    एनिमल फिल्म

    बॉक्स ऑफिस: रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने 33वें दिन कमाए इतने करोड़ रुपये  रणबीर कपूर
    बॉक्स ऑफिस: रणबीर कपूर की 'एनिमल' की कमाई पांचवें सप्ताह में भी जारी, जानिए कुल कारोबार  रणबीर कपूर
    रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम, 35वें दिन ऐसा रहा हाल  एनिमल फिल्म
    जावेद अख्तर के 'एनिमल' की आलोचना करने पर भड़के मेकर्स, कला पर सवाल उठा किया कटाक्ष जावेद अख्तर

    एनिमल फिल्म

    फिल्म 'एनिमल' की सफलता से हैरान-परेशान कंगना रनौत, कर दी अभिनय छोड़ने की बात कंगना रनौत
    'एनिमल': निर्माताओं ने दर्शकों को दिया खास तोहफा, अब मात्र 100 रुपये में देख सकेंगे फिल्म एनिमल फिल्म
    संदीप रेड्डी वांगा को 'भारतीय टारनटिनो' बाेल बुरे फंसे हनी सिंह, खूब उड़ रही खिल्ली हनी सिंह
    'एनिमल': सुपरहिट गाने 'अर्जन वैली' का पूरा वीडियो जारी, यहां देखें रणबीर कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025