क्रिएटिव-टेक के क्षेत्र में IICT की नई पहल, 5 नए समझौते दस्तखत कर बनाई बड़ी योजना
भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (IICT) ने मुंबई में FICCI फ्रेम्स 2026 में 5 नए समझौता ज्ञापनों पर दस्तखत किए हैं।
ये सभी समझौते भारत के ऑडियोविजुअल और क्रिएटिव टेक इंडस्ट्रीज को आगे बढ़ाने के लिए हैं। इन समझौतों का मुख्य लक्ष्य कौशल को निखारना और इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाना है।
इसमें तिरुवनंतपुरम में AVGC-XR के लिए केरलम स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने पर खास जोर दिया गया है, जहां प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और तकनीकी सहायता दी जाएगी।
IICT की साझेदारियां बढ़ाएंगी क्रिएटर्स की वैश्विक पहुंच
इन साझेदारियों में वार्म अप वेंचर्स (जो स्टार्टअप्स को निवेशकों के लिए तैयार करने में मदद करती है), मोशन पिक्चर एसोसिएशन इंडिया, ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन और रियोवुड जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
महाराष्ट्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, AI और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री, आशीष शेलार की मौजूदगी में यह कदम उठाया गया है।
इससे युवा भारतीय क्रिएटर्स को वैश्विक पहचान मिलेगी और तेजी से बढ़ते क्रिएटिव इकोनॉमी में उन्हें नए अवसर मिलेंगे।