किंग चार्ल्स ने अभिनेता इड्रिस एल्बा का किया सम्मान, सोशल मीडिया पर भी दी खास बधाई
अभिनेता इड्रिस एल्बा को किंग चार्ल्स ने नाइटहुड से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें युवाओं के समर्थन और कल्याण के लिए किए गए कामों के लिए मिला है।
सम्मान समारोह 2 जून को विंडसर कैसल में आयोजित किया गया था। इस सम्मान की घोषणा पहले ही साल 2026 की न्यू ईयर ऑनर्स सूची में हो चुकी थी।
शाही परिवार ने इंस्टाग्राम पर समारोह की एक तस्वीर साझा करते हुए इड्रिस को बधाई भी दी।
इड्रिस और पत्नी सबरीना ने मिलकर की है इस फाउंडेशन की स्थापना
समारोह में इड्रिस अपनी पत्नी सबरीना के साथ पहुंचे थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर आभार जताते हुए लिखा, 'हम आभारी हैं। हमारा काम जारी है।' इड्रिस और सबरीना ने मिलकर 'इड्रिस होप फाउंडेशन' की स्थापना की है।
यह फाउंडेशन डायस्पोरा समुदायों (प्रवासी समुदायों) को युवाओं में बेरोजगारी, शिक्षा के अंतर और खाद्य असुरक्षा जैसी समस्याओं से निपटने में सहायता करता है।
इसी सम्मान समारोह के चलते वह 'मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स' के न्यूयॉर्क प्रीमियर में शामिल नहीं हो पाए थे। दरअसल, वे अपने इन सामाजिक कार्यों में व्यस्त थे।