'इधयम मुरली' ने मुंह-जुबानी चर्चा से कमाए इतने करोड़, दर्शकों के दिल में बनाई खास जगह
मनोरंजन
अथर्व की फिल्म 'इधयम मुरली' एक तमिल रोमांटिक ड्रामा है, जो 10 जुलाई को रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
लोगों की जुबानी चर्चा और परिवारों व युवाओं के भरपूर समर्थन की वजह से फिल्म ने अब तक पूरे भारत में 18.40 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है।
फिल्म की कुल कमाई 21 करोड़ रुपये के पार निकल चुकी है। हालांकि, हफ्ते के दिनों में इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई है।
आकाश की फिल्म आई दर्शकों को खूब पसंद
फिल्म को आकाश बास्करन ने निर्देशित किया है। इसमें कयादू लोहार और प्रीति मुकुंदन भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं।
फिल्म में रोमांस, कॉमेडी और इमोशन का बेहतरीन तालमेल दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। यह बात साफ दिखाती है कि तमिल सिनेमा में आज भी एक अच्छी कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने की ताकत रखती है।