BTS की HYBE का भारत में बड़ा दांव, K-Pop फेस्टिवल में चमकेंगी भारतीय प्रतिभा
मनोरंजन
BTS को बनाने वाली कंपनी हाइब, भारत में एक बहुत बड़े के-पॉप फेस्टिवल की तैयारी कर रही है।
इस फेस्टिवल के लिए मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और शिलांग जैसे चार शहरों में सही जगहों की तलाश जोरो पर चल रही है। इस फेस्टिवल में दुनिया के कुछ सबसे बड़े के-पॉप ग्रुप्स लाइव प्रदर्शन देंगे। यह दिखाता है कि वैश्विक के-पॉप मंच पर भारत की अहमियत कितनी बढ़ गई है।
हाइब भारत में कराएगा ऑडिशन
यह फेस्टिवल हाइब के भारत में तेजी से बढ़ते के-पॉप फैनबेस से जुड़ने और भारत-दक्षिण कोरिया के संबंधों को और गहरा करने के प्रयासों का एक हिस्सा है, खासकर तब जब मुंबई में परफॉर्मेंस के लिए कोरिया सेंटर खोलने की बात चल रही है।
इसके साथ ही, हाइब भारत से ही एक नया गर्ल ग्रुप बनाने के लिए पूरे देश में ऑडिशन भी आयोजित कर रहा है, ताकि यहां के हुनर को वैश्विक के-पॉप की दुनिया में अपनी जगह बनाने का मौका मिल सके।