हुमा कुरैशी की 'बयान' सीधे OTT पर होगी रिलीज, 'ZEE5' पर धमाल मचाने को तैयार
क्या है खबर?
हुमा कुरैशी की नई फिल्म 'बयान' सिनेमाघरों के बजाय सीधा OTT पर रिलीज होने वाली है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म को सीधा 'ZEE5' पर डिजिटल रूप से रिलीज किया जाएगा। खबरों के मुताबिक, ये फिल्म दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 में रिलीज हो सकती है। ZEE5 को लगता है कि इस फिल्म में बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करने की क्षमता है। इसी वजह से फिल्म की रिलीज को लेकर ये फैसला लिया गया है।
फिल्म
'बयान' को मिली U/A 16+ रेटिंग
सूत्र ने बताया, "ZEE5 ने इस फिल्म के अधिकार ले लिए हैं। वे फिल्म की कहानी और अभिनय से प्रभावित हुए थे।"
बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सेंसर प्रमाणपत्र भी मिल गया है।
सूत्र ने आगे कहा, "इस फिल्म को U/A 16+ प्रमाणपत्र के साथ पास किया गया है, जिसका मतलब है कि ये फिल्म सिर्फ वयस्कों तक ही सीमित नहीं है।"
बयान
इस फिल्म की निर्माता भी हैं हुमा
'बयान' को विकास रंजन मिश्रा ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ हुमा इसकी निर्माता भी हैं।
सितंबर 2025 में इसे 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में प्रदर्शित किया गया था।
'बयान' में हुमा राजस्थान की एक नई पुलिस अधिकारी का किरदार निभाती हैं, जो एक ऐसे पंथ प्रमुख के खिलाफ जांच-पड़ताल करती हैं, जिस पर अपने आश्रम में कई लड़कियों के साथ रेप करने का आरोप होता है।