LOADING...
हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

Jun 09, 2026
03:52 pm

क्या है खबर?

हुमा कुरैशी अपनी आगामी फिल्म 'बेबी डू डाई डू' को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। ज्यादा इंतजार न कराते हुए उन्होंने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है, जिसने आते ही लोगों का ध्यान खींच लिया। टीजर भारत की पहली देसी हिटवुमन 'बेबी करमारकर' की रहस्यमयी दुनिया को दिखाता है, जिसका किरदार हुमा निभा रही हैं। यह एक्शन और रोमांच से भरपूर है। फिल्म का निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है, जबकि निर्माता अभिनेता साकिब सलीम हैं।

टीजर

कॉन्ट्रैक्ट किलर की भूमिका निभा रहीं हुमा कुरैशी

फिल्म का टीजर मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित रोमांच, एक्शन और रहस्य से भरपूर है। यह 'बेबी करमारकर' की दुनिया को दिखाता है, लेकिन रहस्यमयी हत्यारी महिला के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं करता। अफरा-तफरी के बीच, एक महिला लाल छाता लिए शहर में चुपचाप घूमती है, जो अपने पीछे कई सवाल खड़े करती है और रहस्य को बरकरार रखती है। फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें सिकंदर खेर, चंकी पांडे और सीमा पाहवा भी नजर आएंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए टीजर

Advertisement