ऋतिक रोशन ने 5 साल के लिए लीज पर दिया अपना मुंबई ऑफिस, किराए से कमाएंगे लाखों रुपये
अभिनेता ऋतिक रोशन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित 'लोटस नीलकमाल बिजनेस पार्क' में अपना लगभग 6,000 वर्ग फुट का ऑफिस स्पेस 5 साल के लिए लीज पर दिया है। ये सौदा 'क्लीयरसिंथ लैब्स लिमिटेड' के साथ हुआ है, जो अप्रैल 2026 से लागू होगा। इस लीज डील में 7 ऑफिस यूनिट्स के साथ-साथ पार्किंग स्पेस भी शामिल है, जिसे बिजनेस के लिहाज से ऋतिक का एक बेहद फायदेमंद कदम माना जा रहा है।
17 लाख महीना किराया और 68 लाख कीे सिक्योरिटी
पहले 3 सालों के लिए हर महीने का किराया 17 लाख रुपये तय किया गया है, जिसके बाद ये बढ़कर 19.55 लाख रुपये प्रति माह हो जाएगा। इसके अलावा, इस डील के तहत 68 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि भी जमा कराई गई है।
ऋतिक इन दिनों रियल एस्टेट सेक्टर में काफी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। पिछले साल ही उन्होंने अंधेरी में लगभग 28 करोड़ रुपये में 10 ऑफिस यूनिट्स खरीदी थीं, जबकि जुहू स्थित अपना घर भी वो किराए पर दे चुके हैं। लगातार हो रहे इन सौदों से साफ है कि ऋतिक अब प्रॉपर्टी मार्केट में ही अपना अगला बड़ा दांव लगा रहे हैं।