ऋतिक रोशन ने 'जेलर 2' में कैमियो करने के लिए नहीं ली फीस, ऐसे हुआ खुलासा
मनोरंजन
ऋतिक रोशन के रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में एक छोटे से कैमियो के लिए कथित तौर पर 25 करोड़ लेने की खूब चर्चा थी।
इस बात पर भी जोर दिया जा रहा था कि उनका फिल्म में सिर्फ एक ही डायलॉग था। इस अफवाह के साथ ही, उनकी और रजनीकांत की पुरानी फिल्म 'भगवान दादा' (1986) की यादें भी ताजा हो गईं।
हालांकि, अब साफ हो गया है कि ये सारी खबरें गलत थीं।
क्या है पूरा मामला?
रेडिफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऋतिक ने यह कैमियो रजनीकांत के सीधे हस्तक्षेप के बाद मुफ्त में किया है। उन्होंने रजनीकांत के प्रति सम्मान जताते हुए कैमियो के लिए कोई मेहनताना नहीं लिया।
शुरुआत में इस बड़ी फीस की अफवाहों से फिल्म निर्माताओं को थोड़ी चिंता हुई थी, लेकिन ऋतिक ने पैसों की जगह अपने लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते को प्राथमिकता दी।