Loading...
LACMA गाला में शामिल होने वाले पहले भारतीय अभिनेता बने ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन के नाम हुई खास उपलब्धि

LACMA गाला में शामिल होने वाले पहले भारतीय अभिनेता बने ऋतिक रोशन

लेखन Manoj Panchal
Nov 08, 2026
02:52 pm

क्या है खबर?

लॉस एंजिलिस काउंटी म्यूजियम ऑफ आर्ट (LACMA) में 7 नवंबर को 15वें LACMA आर्ट+फिल्म गाला का आयोजन हुआ। इस समारोह में कला, सिनेमा और फैशन जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी पहली बार इस प्रतिष्ठित समारोह में शिरकत की। खास बात रही कि वह इस हॉलीवुड सांस्कृतिक आयोजन में आमंत्रित होने वाले पहले भारतीय अभिनेता बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक सूट, सफेद शर्ट और बो टाई में अपना क्लासिक लुक दिखाया।

मेहमान  

कई बड़े सितारे हुए शामिल 

इस समारोह में ऋतिक ने हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इनमें काइली जेनर, किम कार्दशियन, निकोल किडमैन, आन्या टेलर-जॉय, एंड्रयू गारफील्ड और मिशेल योह शामिल रहे।

समारोह की सह-अध्यक्षता ऑस्कर विजेता अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो और LACMA की ट्रस्टी ईवा चाउ ने लगातार 15वें साल की।

इस दौरान दुनियाभर के मनोरंजन जगत की हस्तियों ने अपने फैशन और स्टाइल से भी ध्यान खींचा।

ट्विटर पोस्ट

ऐसे नजर आए ऋतिक

ADVERTISEMENT

समारोह 

क्या है LACMA आर्ट+फिल्म समारोह?

LACMA आर्ट+फिल्म गाला अमेरिका के लॉस एंजिलिस में आयोजित होने वाला एक प्रतिष्ठित वार्षिक समारोह है।

इसका आयोजन लॉस एंजिलिस काउंटी म्यूजियम ऑफ आर्ट (LACMA) करता है।

इसमें कला, सिनेमा, संगीत और फैशन जगत की दुनियाभर की मशहूर हस्तियां शामिल होती हैं। यह कोई फिल्म अवॉर्ड समारोह नहीं, बल्कि कला और सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम है। इसकी शुरुआत 2011 में हुई थी।

ADVERTISEMENT