NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिर सबा आजाद का हाथ थामे दिखे ऋतिक रोशन, कैमरे देख छिपाया मुंह
    अगली खबर
    फिर सबा आजाद का हाथ थामे दिखे ऋतिक रोशन, कैमरे देख छिपाया मुंह
    फिर सबा आजाद का हाथ थामे दिखे ऋतिक

    फिर सबा आजाद का हाथ थामे दिखे ऋतिक रोशन, कैमरे देख छिपाया मुंह

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 05, 2022
    12:36 pm

    क्या है खबर?

    ऋतिक रोशन पिछले काफी समय से अभिनेत्री सबा आजाद के साथ अपने खास रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों की डेटिंग की खबरों से गपशप गली गुलजार है।

    हालांकि, किसी ने भी अपने अफेयर की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब एक बार फिर ऋतिक और सबा का अफेयर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। दोनों को हाल ही में एक-दूसरे का हाथ थामे देखा गया।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    खुलासा

    डिनर डेट पर गए ऋतिक-सबा

    ऋतिक और सबा हाल ही में डिनट डेट पर गए। कैफे से बाहर आते हुए उन्हें साथ कैमरे में कैद कर लिया गया। दोनों कैमरों से छिपते नजर आए।

    सबा बालों से अपना मुंह छिपाती नजर आईं। दूसरी तरफ मीडिया के कैमरे देख ऋतिक टोपी से अपना चेहरा छिपाते दिखे।

    कैफे के अंदर से भी ऋतिक और सबा की तस्वीरें सामने आई हैं। उनकी तस्वीरों ने एक बार फिर दोनों के रिलेशनशिप में होने की हवा दे दी है।

    चर्चा

    पहले भी सबा के साथ दिख चुके हैं ऋतिक

    ऋतिक और सबा को पहले भी साथ देखा गया था। दोनों को मुंबई के एक जापानी रेस्तरां से बाहर निकलते हुए देखा गया था। ऋतिक, सबा का हाथ थामे उन्हें गाड़ी तक ले गए, जिसके बाद से दोनों का नाम एक-दूसरे से जुड़ने लगा।

    सूत्रों की मानें तो ऋतिक और सबा की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। ऋतिक के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह सबा को गुपचुप तरीके से डेट कर रहे हैं।

    रिश्ता

    सुजैन थीं ऋतिक की पहली पत्नी

    20 दिसंबर, 2000 को ऋतिक, सुजैन खान के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के छह साल बाद 2006 में ऋहान और 2008 में ऋदान का जन्म हुआ।

    13 दिसंबर, 2013 को ऋतिक और सुजैन ने अपना 13 साल का रिश्ता खत्म कर दिया था। 2014 में सुजैन और ऋतिक का तलाक हो गया था।

    हालांकि, तलाक के बावजूद दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता बरकरार है। उन्हें कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है।

    जानकारी

    कौन हैं सबा?

    32 साल की सबा सोशल मीडिया पर काफी साक्रिय रहती हैं। उन्होंने फिल्म 'दिल कबड्डी' से 2008 में बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह राहुल बोस के साथ नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें फिल्म 'मुझसे फ्रेंडशिप करोगे' में देखा गया।

    फिल्में

    इन फिल्मों में नजर आएंगे ऋतिक

    ऋतिक निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की एक्शन फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।

    ऋतिक साउथ की फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक में काम कर रहे हैं। इसमें उनके साथ सैफ अली खान नजर आएंगे।

    ऋतिक अपनी सुपरहिट फिल्म 'वॉर' के सीक्वल 'वॉर 2' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इसके अलावा सुपरहीरो फिल्म 'कृष 4' भी उनके खाते से जुड़ी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    ऋतिक रोशन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    राजकुमार राव और पत्रलेखा आज लेंगे सात फेरे, शादी का कार्ड हुआ लीक बॉलीवुड समाचार
    टीवी एक्टर अरजीत तनेजा को डेट कर रहीं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों की मां बनीं प्रीति जिंटा बॉलीवुड समाचार
    क्या अभिनेत्री दिशा पाटनी ने कराई नाक की प्लास्टिक सर्जरी? दिशा पाटनी

    बॉलीवुड समाचार

    हुमा के साथ वेब सीरीज 'मिथ्या' से अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहीं भाग्यश्री की बेटी अवंतिका हुमा कुरैशी
    धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में श्वेता तिवारी पर FIR दर्ज भोपाल
    कोरोना के कारण किच्चा सुदीप और जैकलीन की 'विक्रांत रोणा' की रिलीज टली जैकलीन फर्नांडिस
    सेंसर बोर्ड से U/A सर्टिफिकेट के साथ पास अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' अक्षय कुमार

    ऋतिक रोशन

    'कृष' के 15 साल पूरे होने के मौके पर ऋतिक ने किया 'कृष 4' का ऐलान मुंबई
    कोरोना के कारण फिर लटक गई ऋतिक और सैफ की 'विक्रम वेधा' की शूटिंग सैफ अली खान
    ऋतिक और दीपिका की 'फाइटर' होगी भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म दीपिका पादुकोण
    'विक्रम वेधा' की हिन्दी रीमेक अगले साल 30 सितंबर को होगी रिलीज, ऋतिक-सैफ आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025