Page Loader
ऋतिक रोशन की फिल्म 'कहो ना प्यार है' सिनेमाघरों में फिर हो रही रिलीज, जानिए कब 
'कहो ना... प्यार है' सिनेमाघरों में फिर होगी रिलीज (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@hrithikroshan)

ऋतिक रोशन की फिल्म 'कहो ना प्यार है' सिनेमाघरों में फिर हो रही रिलीज, जानिए कब 

Jan 07, 2025
02:27 pm

क्या है खबर?

अभिनेता ऋतिक रोशन 10 जनवरी, 2025 को अपना 51वां जन्मदिन मानएंगे। इस खास मौके पर उनके प्रशंसकों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। दरअसल, ऋतिक की सुपरहिट फिल्म 'कहो ना... प्यार है' लगभग 25 साल बाद एक बाद फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के जरिए ऋतिक ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था और वह रातोंरात सुपरस्टार बन गए थे।

तारीख

राकेश रोशन ने साझा किया वीडियो

'कहो ना... प्यार है' को 10 जनवरी, 2025 को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। इस दिन ऋतिक अपना 51वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। ऐसे में यह उनके प्रशंसकों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है। बता दें 'कहो ना... प्यार है' को 14 जनवरी, 2000 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। ऋतिक के पिता और निर्देशन राकेश रोशन ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। उन्होंने ट्रेलर साझा कर इसकी पुष्टि की है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

फिल्म

ZEE5 पर देखें 'कहो ना... प्यार है' 

'कहो ना... प्यार है' में ऋतिक की जोड़ी पहली बार अमीषा पटेल के साथ बनी थी, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। अनुपम खेर, दलीप ताहिल और मोहनीश बहल जैसे सितारों ने भी इस फिल्म में अभिनय किया था। लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म 'कहो ना... प्यार है' ने बॉक्स ऑफिस 80 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। इस फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर देख सकते हैं।