LOADING...
जन्मदिन विशेष: "पंजाब की कैटरीना" शहनाज गिल ने यूं जीता फैंस का दिल, खूब देखे उतार-चढ़ाव
शहनाज गिल ने खूब देखे उतार-चढ़ाव (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@shehnaazgill)

जन्मदिन विशेष: "पंजाब की कैटरीना" शहनाज गिल ने यूं जीता फैंस का दिल, खूब देखे उतार-चढ़ाव

Jan 27, 2023
07:30 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री, मॉडल और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट शहनाज गिल आज देशभर की जवां दिलों की धड़कन हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें खूब प्यार मिलता है। जिस तरह से शहनाज ने अपना व्यक्तित्व संवारा है और खुद को मनोरंजन जगत में स्थापित किया है, वह युवाओं के लिए प्रेरणा है। 'पंजाब की कैटरीना' कही जाने वालीं शहनाज 27 जनवरी को 29वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए, जानते हैं शहनाज से जुड़ी खास बातें।

परिवार

परिवार को नहीं पसंद था शहनाज का पेशा

शहनाज का जन्म 27 जनवरी 1994 को चंडीगढ़ में हुआ था। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है। शहनाज ने बिग बॉस में बताया था कि उनके परिवार को उनका मॉडलिंग और अभिनय करना पसंद नहीं था। वह जब भी देर रात शूटिंग से लौटतीं तो घर में झगड़ा होता। इससे तंग आकर वह अलग रहने लगी थीं। जब उन्होंने नाम कमाना शुरू किया तब उनके परिवार को उनपर गर्व हुआ और वह वापस अपने घर लौट आईं।

शुरुआत

यूं कहलाईं "पंजाब की कैटरीना कैफ"

शहनाज ने 2015 में म्यूजिक एल्बम 'शिव दी किताब' से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि इस एल्बम से उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने 'मझे दी जट्टी' और गैरी संधू के 'हौले-हौले' में काम करके लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया और धीरे-धीरे पंजाब की कैटरीना कैफ कहलाई जाने लगीं। जल्द ही वह गुरु रंधावा के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं।

Advertisement

बिग बॉस

बिग बॉस से देशभर में लोकप्रिय हुईं शहनाज

'बिग बॉस 13' से शहनाज की लोकप्रियता पंजाब से निकलकर पूरे देश में फैल गई। बिग बॉस के घर में वह अपने हंसमुंख और मुंहफट अंदाज के लिए जानी जाती थीं। शो के दर्शकों में शहनाज का एक अलग ही प्रशंसक वर्ग था। खासकर, सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। दर्शकों ने प्यार से इस जोड़ी को 'सिडनाज' नाम दिया। 2021 में सिद्धार्थ ने निधन के बाद प्रशंसकों ने शहनाज को खूब प्यार दिया।

Advertisement

प्रेरणा

सिद्धार्थ के जाने के बाद मजबूती से खुद को संभाला

बिग बॉस से निकलकर शहनाज रिएलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' में नजर आई थीं। वह दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म 'हौंसला रख' में भी नजर आईं। सिद्धार्थ के जाने के बाद उन्होंने उनके साथ अधूरे रह गए म्यूजिक वीडियो 'हैबिट' को भी पूरा किया। सिद्धार्थ के जाने के बाद वह बुरी तरह टूट गईं। खबरें आई थीं कि वह सबकुछ छोड़कर पंजाब लौट जाएंगी, लेकिन शहनाज ने मजबूती से दुख का सामना किया और खुद को दोबारा खड़ा किया।

सम्मान

पिछले साल मिला पहला फिल्मफेयर पुरस्कार

शहनाज के ट्रांसफॉर्मेशन को खूब सराहा गया। वेट लॉस के बाद वह नए लुक में समने आईं तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। उन्होंने सिर्फ डायट से अपना वजन घटाया था। 2021 में ET इंस्पायरिंग वुमन अवॉर्ड में शहनाज को 'प्रॉमिसिंग फ्रेश फेस' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पिछले साल नवंबर में फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट में उन्हें 'राइजिंग स्टार ऑफ बॉलीवुड' से नवाजा गया था। शहनाज ने यह पुरस्कार सिद्धार्थ को समर्पित किया था।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

शहनाज गिल जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वह सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' से बॉलीवुड में दस्तक देंगी। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।

Advertisement