NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: प्रसून जोशी ने हिंदी सिनेमा को दी हैं ये खूबसूरत फिल्में और गाने
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: प्रसून जोशी ने हिंदी सिनेमा को दी हैं ये खूबसूरत फिल्में और गाने
    16 सितंबर को है प्रसून जोशी का जन्मदिन

    जन्मदिन विशेष: प्रसून जोशी ने हिंदी सिनेमा को दी हैं ये खूबसूरत फिल्में और गाने

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 16, 2022
    07:00 am

    क्या है खबर?

    गीतकार-लेखक प्रसून जोशी अपने दिल छू जाने वाले गीतों के लिए पसंद किए जाते हैं।

    प्रसून ने देशभक्ति के गाने भी लिखे और रोमांटिक गाने भी। प्रसून ने कई फिल्मों का लेखन भी किया है जो बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में शामिल हैं।

    आज (16 सितंबर) प्रसून 51 साल के हो गए हैं। ऐसे में आइए नजर डालते हैं प्रसून की लिखी लोकप्रिय फिल्मों और गानों पर।

    #1

    भाग मिल्खा भाग

    2013 में रिलीज हुई यह फिल्म प्रतिष्ठित भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह की बायोपिक है। फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह की भूमिका निभाई थी।

    इस फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था। फिल्म के लेखन के कारण ही यह फिल्म युवाओं की पसंदीदा फिल्मों में से एक है।

    खासकर प्रसून का गाना 'तू भाग मिल्खा' ने प्रशंसकों की प्लेलिस्ट में खास जगह बनाई थी।

    यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद है।

    #2

    दिल्ली 6

    सोनम कपूर और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म 'दिल्ली 6' अंधविश्वास पर आधारित थी। प्रसून ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले लिखा था।

    अपनी कहानी के साथ-साथ यह फिल्म अपने संगीत के लिए भी पसंद की जाती है।

    प्रसून का गीत 'मसक्कली' उस साल का सबसे लोकप्रिय गीत था। वहीं फिल्म का गाना 'अर्जियां' प्रसून के बोल और एआर रहमान के संगीत के कारण हर किसी के दिल को छूता है।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर है।

    #3

    तारे जमीन पर

    आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' बॉलीवुड की श्रेष्ठ फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म का लेखन अमोल गुप्ते ने किया था जबकि फिल्म के गाने प्रसून जोशी ने लिखे हैं।

    फिल्म डिस्लेक्सिया (पढ़ने-लिखने में दिक्कत होना) से पीड़ित एक बच्चे की कहानी थी। अपने खूबसूरत गानों के जरिए प्रसून ने इस बच्चे की भानवाएं बखूबी दर्शकों तक पहुंचाई थी।

    प्रसून में फिल्म में 'मेरी मां' गाने से हर किसी की आंखें नम कर दी थीं।

    #4

    रंग दे बसंती

    'रंग दे बसंती' कुछ युवाओं की कहानी थी। इन युवाओं के जरिए फिल्म में आजादी की लड़ाई और आज के समय में भ्रष्टाचार से लड़ाई के बीच समानता को दिखाया गया था।

    इस फिल्म का लेखन भी राकेश ओमप्रकाश मेहरा और प्रसून की जोड़ी ने किया था।

    प्रसून का लिखा गाना 'मस्ती की पाठशाला' उस साल खूब हिट हुआ था। फिल्म के अन्य लोकप्रिय गाने 'खलबली', 'लुका छुपी', 'रंग दे बसंती' का लेखन भी प्रसून ने किया है।

    #5

    मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी

    कंगना रनौत स्टारर 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का लेखन भी प्रसून जोशी ने किया है।

    फिल्म में उनके लिखे गाने 'भारत' को खूब सराहना मिली थी। फिल्म के संवाद भी पसंद किए गए थे।

    फिल्म में प्रसून का लिखा डायलॉग, 'जब बेटी उठ खड़ी होती है, तभी विजय बड़ी होती है' सोशल मीडिया पर खूब दोहराया गया।

    इस फिल्म के लिए कंगना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

    यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    2015 में प्रसून जोशी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वर्तमान में वह भारतीय सेंसर बोर्ड के चेयरमैन हैं। उन्होंने यह पद 2017 में पहलाज निहलानी के बाद संभाला था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    आमिर खान
    कंगना रनौत
    प्रसून जोशी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    बॉलीवुड समाचार

    कंगना रनौत की 'तेजस' की रिलीज टली, अगले साल जनवरी में आएगी फिल्म- रिपोर्ट कंगना रनौत
    राजीव गांधी हत्याकांड पर आधारित वेब सीरीज का ऐलान, नागेश कुकुनूर करेंगे निर्देशन राजीव गांधी
    'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की एडवांस बुकिंग और विशेष स्क्रीनिंग समेत जानिए अन्य जरूरी बातें आलिया भट्ट
    क्या 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के साथ दिखेंगी जेनिफर विंगेट? कार्तिक आर्यन

    आमिर खान

    हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित हैं आमिर खान की ये सुपरहिट फिल्में सेलिब्रिटी गॉसिप
    'कॉफी विद करण' में एक साथ नजर आ सकते हैं शाहरुख, सलमान और आमिर करण जौहर
    सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ​​की अगली फिल्म में नजर आएंगे आमिर खान- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    तीनों खान को पछाड़, भारतीयों के सबसे चहेते सितारे बने अक्षय कुमार सेलिब्रिटी गॉसिप

    कंगना रनौत

    कंगना रनौत की 'तेजस' अगले साल दशहरा पर 5 अक्टूबर को आएगी तेजस लड़ाकू विमान
    कोर्ट ने कंगना को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा, जानिए मामला बॉम्बे हाई कोर्ट
    एकता कपूर का धाकड़ रियलिटी शो होस्ट करेंगी कंगना- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    कंगना के रियलिटी शो 'लॉक अप' में पहली प्रतिभागी बनेंगी पूनम पांडे एकता कपूर

    प्रसून जोशी

    भारत के सबसे महंगे गीतकार, जानिए कितनी लेते हैं एक गाने की फीस बॉलीवुड समाचार
    नाम बदलने के कारण CBFC ने फिल्म 'भवई' के निर्माताओं को जारी किया नोटिस बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025