NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सामंथा रुथ प्रभु एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए कितनी फीस लेती हैं?
    अगली खबर
    सामंथा रुथ प्रभु एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए कितनी फीस लेती हैं?
    सामंथा रुथ प्रभु की इंस्टाग्राम पोस्ट फीस लाखों में है (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@samantharuthprabhuoffl)

    सामंथा रुथ प्रभु एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए कितनी फीस लेती हैं?

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Mar 03, 2023
    02:59 pm

    क्या है खबर?

    साउथ की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपने करियर में लगातार नई-नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में दबदबा बनाने के बाद वह हिंदी के दर्शकों के बीच भी मशहूर हो गई हैं।

    'द फैमिली मैन 2' में राजी का किरदार निभाने के बाद उन्हें हिंदी दर्शकों के बीच नई पहचान मिली। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी लोकप्रियता है।

    क्या आप जानते हैं सामंथा एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए कितनी फीस लेती हैं? आइए जानते हैं।

    खबर

    सामंथा एक पोस्ट के लेती हैं इतने रुपये

    इंस्टाग्राम पर सामंथा के करीब 2.48 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वह कई फैशन और हेल्थ ब्रैंड्स की ब्रैंड एंबेसडर हैं। सोशल मीडिया पर वह मिंत्रा, मंच, फोन पे और मामाअर्थ जैसे ब्रैंड्स का प्रमोशन करती नजर आती हैं।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री हर पोस्ट के लिए 20 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

    इससे पहले वह प्रमोशनल पोस्ट के लिए 8-10 लाख रुपये लेती थीं। बढ़ती लोकप्रियता के साथ उन्होंने अपनी फीस भी बढ़ी दी है।

    अपार्टमेंट

    हाल ही में मुंबई में लिया है आलीशान घर

    हाल ही में सामंथा ने मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा है। सामंथा ने अब मुंबई में 3 BHK सी-फेसिंग आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके इस घर की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है।

    सामंथा काफी समय से मुंबई में एक घर खरीदना चाहती थीं क्योंकि व्यस्त शेड्यूल की वजह से मुंबई में ही उन्हें ज्यादा समय बिताना होता था।

    उनका एक घर हैदराबाद में भी है।

    लोकप्रियता 

    सामंथा ने साउथ के बाद हिंदी दर्शकों के बीच बनाई पहचान

    सामंथा पिछले साल आई वेब सीरीज 'फैमिली मैन 2' में मनोज बाजपेयी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इस शो ने उन्हें हिंदी दर्शकों के बीच अच्छी पहचान दिलाई।

    बीते साल वह 'कॉफी विद करण' में अक्षय कुमार के साथ पहुंची थीं। शो में उनका एपिसोड भी काफी चर्चित रहा।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, सामंथा ने विक्की कौशल की चर्चित फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' भी साइन की है। इस फिल्म में पहले सारा अली खान नजर आने वाली थीं।

    आगामी प्रोजेक्ट्स

    ये हैं सामंथा के आगामी प्रोजेक्ट्स

    सामंथा के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनकी फिल्म 'शकुंतलम' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म पहले 17 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। अब यह फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होगी।

    हिंदी की बात करें तो वह अमेरिकी सीरीज 'सिटाडेल' के हिंदी संस्करण का हिस्सा हैं। इस शो में वह वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी।

    हाल ही में इसकी शूटिंग के दौरान उनके घायल होने की खबर आई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सामंथा रुथ प्रभु
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    इंस्टाग्राम

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    सामंथा रुथ प्रभु

    अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' में सामंथा रुथ प्रभु के आइटम नंबर पर केस दर्ज दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'सिटाडेल' के हिन्दी वर्जन में वरुण धवन के अपोजिट दिखेंगी सामंथा लेटेस्ट वेब सीरीज
    क्या यशराज फिल्म्स की तरफ से सामंथा को मिला तीन फिल्मों का ऑफर? बॉलीवुड समाचार
    'RRR' के बाद आलिया ने साइन की जूनियर NTR अभिनीत एक तेलुगु फिल्म बॉलीवुड समाचार

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    महेश बाबू की फिल्म 'SSMB28' के OTT राइट्स 81 करोड़ रुपये में बिके- रिपोर्ट महेश बाबू
    दीपिका-प्रभास की 'प्रोजेक्ट K' दो भागों में होगी रिलीज, 'बाहुबली' की तर्ज पर बन रही फिल्म दीपिका पादुकोण
    RRR: ऑस्कर पुरस्कारों की घोषणा से पहले सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी फिल्म RRR फिल्म
    थलपति विजय की फिल्म 'वारिसु' इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जानिए कब देखें  OTT प्लेटफॉर्म

    इंस्टाग्राम

    विजय सेतुपति ने दिखाई अपने ट्रांसफॉर्मेशन की झलक, देखिए तस्वीर विजय सेतुपति
    इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया कैंडिड स्टोरीज फीचर, जानें क्या है खास सोशल मीडिया
    इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया 'हैक्ड हब' फीचर, अकाउंट एक्सेस की समस्या का करेगा समाधान सोशल मीडिया
    व्हाट्सऐप में कॉल रिकॉर्डिंग और मैसेज शेड्यूल समेत अगले साल मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स व्हाट्सऐप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025