NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'केसरी' से लेकर 'कहानी' तक, कैसा रहा होली पर रिलीज हुई फिल्मों का कलेक्शन?
    अगली खबर
    'केसरी' से लेकर 'कहानी' तक, कैसा रहा होली पर रिलीज हुई फिल्मों का कलेक्शन?
    जानिए बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्मों का हाल (तस्वीर: एक्स/@filmfare)

    'केसरी' से लेकर 'कहानी' तक, कैसा रहा होली पर रिलीज हुई फिल्मों का कलेक्शन?

    लेखन पलक
    Mar 24, 2024
    05:56 pm

    क्या है खबर?

    हर त्योहार की तरह होली को मनाने के लिए भी बॉलीवुड सितारे हमेशा उत्साहित रहते हैं। वे ना केवल व्यक्तिगत रूप से बल्कि फिल्मों के नजरिए से भी होली को खास बनाने की कोशिश करते हैं और अपनी फिल्में रिलीज करते हैं।

    होली के मौके पर बहुत-सी फिल्में रिलीज हुई हैं। जहां कुछ फिल्मों ने धमाकेदार कमाई की, वहीं कुछ पिट गई थीं।

    आइए जानते हैं कि होली पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल।

    #1 और #2

    'केसरी' और 'तू झूठी मैं मक्कार'

    साल 2019 में अक्षय कुमार ने होली के मौके पर फिल्म 'केसरी' रिलीज की थी। 'केसरी' 12 सितंबर, 1897 को भारत के सारागढ़ी में हुए युद्ध पर आधारित है। इसमें अक्षय हवलदार ईशर सिंह की भूमिका में दिखे थे। फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिली थी और इसने 154.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

    रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार' पिछले साल होली पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने 149.05 करोड़ रुपये कमाए थे।

    #3 और #4

    'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'कहानी'

    इस लिस्ट में आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का नाम भी शामिल है। 2017 में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 116.68 करोड़ रुपये कलेक्शन किया था। यह फिल्म दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने में सफल रही थी।

    साल 2012 में विद्या बालन ने दर्शकों के सामने ऐसी 'कहानी' पेश की थी, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म का कलेक्शन 51.55 करोड़ रुपये का रहा था।

    #5 और #6

    'बच्चन पांडे' और 'परी'

    अक्षय साल 2022 में होली पर कृति सैनन के साथ 'बच्चन पांडे' लेकर लौटे थे। फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीद थी, लेकिन यह उस पर खरी नहीं उतर सकी। बॉक्स ऑफिस पर 49.98 करोड़ रुपये कमाकर यह फिल्म फ्लॉप रही थी।

    अनुष्का शर्मा की हॉरर फैंटेसी फिल्म 'परी' बेशक होली पर रिलीज हुई हो, लेकिन इसका हाल भी बेहाल रहा था। 'परी' ने बॉक्स ऑफिस पर महज 28.96 करोड़ रुपये कमाए थे।

    #7 और #8

    'अंग्रेजी मीडियम' और 'साइना'

    बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाने वाले दिवंगत अभिनेता इरफान खान की आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' थी। यह फिल्म भी होली पर रिलीज हुई थी। इसने 9.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

    देश की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'साइना' साल 2021 में होली के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने साइना की भूमिका निभाई थी। 'साइना' 1.16 करोड़ रुपये का कारोबार करके विफल रही थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अक्षय कुमार
    अनुष्का शर्मा
    कृति सैनन
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: DC बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    #NewsBytesExplainer: भारत में बहिष्कार से तुर्की को कितना आर्थिक नुकसान होगा?  तुर्की
    एनवीडिया ने चीन में AI चिप के डायवर्जन से किया इनकार, कहा- नहीं मिला कोई सबूत  एनवीडिया
    सलमान खान ने आखिर ले लिया अपनी अगली फिल्म पर फैसला, सामने आया ये बड़ा अपडेट सलमान खान

    अक्षय कुमार

    बॉलीवुड के इन सितारों के हाथ 2024 की बाजी, अक्षय कुमार की 6 फिल्में कतार में आगामी फिल्में
    सीक्वल नहीं होगी प्रियदर्शन-अक्षय कुमार की आगामी फिल्म, निर्देशक ने खुलकर की बात कार्तिक आर्यन
    अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने कीचड़ में लगाई डुबकी, पहचानना हुआ मुश्किल टाइगर श्रॉफ
    अक्षय कुमार ने कराया जॉर्डन का दीदार, तस्वीर साझा कर लिखा- कभी न भूलने वाला अनुभव टाइगर श्रॉफ

    अनुष्का शर्मा

    आलिया को किया चोरी-छिपे कैमरे में कैद, गुस्साई अभिनेत्री ने निकाली भड़ास; समर्थन में उतरा बॉलीवुड  आलिया भट्ट
    विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को बताया प्रेरणा, कहा- मां बनकर बड़ी बलिदानी दी विराट कोहली
    अनुष्का-विराट को जब पड़ोसी कैटरीना-विक्की ने बुलाया था डिनर पर, पढ़िए मजेदार किस्सा बॉलीवुड समाचार
    अहमदाबाद टेस्ट: 186 रनों की पारी के दौरान बीमार थे कोहली, अनुष्का शर्मा ने किया खुलासा विराट कोहली

    कृति सैनन

    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' रिव्यू: नाम की तरह ही उलझी है शाहिद-कृति की फिल्म  शाहिद कपूर
    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आईं जाह्नवी कपूर, फिल्म का आएगा दूसरा भाग? जाह्नवी कपूर
    शाहिद कपूर ने अभिनेताओं पर कसा तंज, बोले- मैं यहां शक्ल-सूरत दिखाने नहीं आया  शाहिद कपूर
    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' सिनेमाघरों के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक शाहिद कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' कानूनी पचड़े में फंसी, निर्माता बोनी कपूर पर मामला दर्ज बोनी कपूर
    नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे रवि दुबे, जानिए उनके बारे में  नितेश तिवारी
    प्रियंका चोपड़ा पहुंचीं अयोध्या, बेटी मालती और पति निक जोनास संग किए रामलला के दर्शन प्रियंका चोपड़ा
    मनोज बाजपेयी की 'भैया जी' का टीजर जारी; बोले- अब निवेदन नहीं, नरसंहार होगा मनोज बाजपेयी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025