NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'होटल मुंबई' से 'फैंटम' तक, मुंबई के 26/11 आतंकी हमले पर बनी हैं ये फिल्में
    मनोरंजन

    'होटल मुंबई' से 'फैंटम' तक, मुंबई के 26/11 आतंकी हमले पर बनी हैं ये फिल्में

    'होटल मुंबई' से 'फैंटम' तक, मुंबई के 26/11 आतंकी हमले पर बनी हैं ये फिल्में
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 26, 2022, 07:49 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'होटल मुंबई' से 'फैंटम' तक, मुंबई के 26/11 आतंकी हमले पर बनी हैं ये फिल्में
    मुंबई आतंकी हमले पर बनी ये फिल्में जरूर देखिए (तस्वीर: Eros Now)

    14 साल पहले 26 नवंबर, 2008 को मुंबई पर अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी और इसने सभी को दहला कर रख दिया था। इस हमले को अंजाम देने वाला एक आतंकी अजमल कसाब ही जिंदा पकड़ा गया था और उसे 2012 में फांसी दी गई थी। अब तक इस हमले पर कई फिल्में बन चुकी हैं। आइए आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताते हैं।

    वन लेस गॉड

    फिल्म 'वन लेस गॉड' 26/11 के नाम से चर्चित मुंबई आतंकी हमले की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इसमें अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के एक समूह के संघर्ष की कहानी को दिखाया गया है, जिनके होटल को हमलों के दौरान आतंकियों ने घेर लिया था। इस दौरान उन्हें क्या परेशानियां होती हैं और वह इससे कैसे मुकाबला करते हैं, यही फिल्म में दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन लियाम वर्थिंग्टन और नेल्सन लाउ ने किया है।

    मुंबई मेसकर (Mumbai Massacre)

    साल 2009 में आई 'मुंबई मेसकर' (Mumbai Massacre) 53 मिनट की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है। इसमें मुंबई हमलों की कहानी को उन लोगों के द्वारा बताया गया है, जो हमलों में बचने में कामयाब रहे थे। इसे विक्टोरिया मिडविंटर पिट ने डायरेक्ट किया था।

    होटल मुंबई

    2019 में अमेरिका में रिलीज हुई फिल्म 'होटल मुंबई' को एंथनी मारस ने डायरेक्ट किया है। इसमें 26/11 की उस काली रात को दिखाया गया जब आतंकियों ने ताज होटल पर हमला किया था। फिल्म में अनुपम खेर, आर्मी हैमर, जैसम आईजैक, नाजनीन बोनियादी और देव पटेल अहम किरदारों में थे। इस फिल्म को टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में भी जगह मिली थी और इसने अपने नाम कई अवॉर्ड किए थे।

    द अटैक्स ऑफ 26/11

    साल 2013 में आई फिल्म 'द अटैक्स ऑफ 26/11' को राम गोपाल वर्मा ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में नाना पाटेकर लीड रोल में नजर आए थे। नाना के अभिनय को लोगों ने काफी सराहा था। इसमें नाना के अलावा अतुल कुलकर्णी, गणेश यादव और फरजाद जेहानी भी अहम रोल में थे। इसमें 26/11 के आतंकी हमले को नाना पाटेकर के किरदार के नजरिए से दिखाया गया था। फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।

    फैंटम

    साल 2015 में आई फिल्म 'फैंटम' को कबीर खान ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में सैफ अली खान, कैटरीना कैफ और जीशान अयूब लीड रोल्स में थे। यह फिल्म भी 26/11 आतंकी हमलों पर आधारित थी। फिल्म में दिखाया गया था कि भारत कैसे एक टीम तैयार करता है, जो उन आतंकियों की तलाश के लिए निकलती है, जिसने ये हमले करवाये थे। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    सैफ अली खान
    आतंकवादी हमला
    अनुपम खेर

    ताज़ा खबरें

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कर सकते हैं टेस्ट डेब्यू- रिपोर्ट  सूर्यकुमार यादव
    बाटला हाउस एनकाउंटर: दोषी आतंकी शहजाद अहमद की हुई मौत, पिछले काफी समय से था बीमार दिल्ली
    असम के मुख्यमंत्री सरमा बोले- मां बनने की सही आयु 22 से 30 वर्ष के बीच असम
    ईशान की असफलता से मजबूत होता जितेश का दावा, जानिए टी-20 क्रिकेट में दोनों के आंकड़े ईशान किशन

    मुंबई

    पालघर: मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान 24 से अधिक घरों में दरारें वडोदरा
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर महाराष्ट्र
    मुंबई: ED अधिकारी बनकर व्यापारी के कार्यालय पर छापा, नकदी और करोड़ों रुपये का सोना उड़ाया मुंबई पुलिस
    अमेरिका: भारतीयों को वीजा में देरी को कम करने के लिए पहल, विशेष साक्षात्कार का आयोजन अमेरिका

    सैफ अली खान

    ऋतिक रोशन ने 'विक्रम वेधा' के फ्लॉप होने से क्या लिया सबक, पहली बार आया बयान ऋतिक रोशन
    अलविदा 2022: बॉलीवुड की इन पांच फिल्मों पर दिखा बायकॉट का असर, हो गईं फ्लॉप बॉलीवुड समाचार
    मुंबई से दूर वादियों में आलीशान बंगलों के मालिक हैं ये सितारे सेलिब्रिटी गॉसिप
    फिल्मों को बायकॉट करने वालों के खिलाफ एकजुट नहीं हुआ बॉलीवुड- सैफ अली खान बॉलीवुड समाचार

    आतंकवादी हमला

    जम्मू-कश्मीर: राजौरी में हिंदुओं के घरों पर आतंकी हमला, 4 लोगों की मौत जम्मू-कश्मीर
    जम्मू में आतंकवादियों के साथ सुरक्षा कर्मियों की मुठभेड़, 3 आतंकी मारे गए जम्मू
    पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आत्मघाती कार विस्फोट में पुलिसकर्मी की मौत, कई घायल पाकिस्तान समाचार
    जम्मू-कश्मीर: मिलिट्री अस्पताल के पास राजौरी में गोलीबारी, दो की मौत जम्मू-कश्मीर

    अनुपम खेर

    'द कश्मीर फाइल्स' के ऑस्कर रेस से बाहर होने पर अनुपम खेर ने कही यह बात द कश्मीर फाइल्स
    अनुपम खेर और नीना गुप्ता की फिल्म 'शिव शास्त्री बालबोआ' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक नीना गुप्ता
    कंगना रनौत ने पूरी की 'इमरजेंसी' की शूटिंग, कहा- फिल्म के लिए गिरवी रखी सारी संपत्ति कंगना रनौत
    ऑस्कर 2023: 'कश्मीर फाइल्स' समेत रेस में शामिल हुई ये भारतीय फिल्में छेल्लो शो फिल्म

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023