LOADING...
हनी सिंह का पुणे कॉन्सर्ट इस कारण से स्थगित, रैपर ने नई तारीख का ऐलान किया
हनी सिंह का पुणे कॉन्सर्ट स्थगित

हनी सिंह का पुणे कॉन्सर्ट इस कारण से स्थगित, रैपर ने नई तारीख का ऐलान किया

Apr 03, 2026
09:54 am

क्या है खबर?

यो यो हनी सिंह अपने लाइव कॉन्सर्ट के जरिए लगातार फैंस का दिल जीत रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने मुंबई में अपना कॉन्सर्ट किया, जिसमें हजारों की तादात में फैंस उन्हें सुनने के लिए पहुंचे। 4 अप्रैल को रैपर का पुणे में कॉन्सर्ट होना तय था, जिसे कुछ कारणों से फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। हनी सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर ऐलान किया और कारण बताते हुए कॉन्सर्ट की नई तारीख का ऐलान किया है।

कारण

इस कारण स्थगित हुआ पुणे कॉन्सर्ट, नई तारीख का ऐलान

हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'शनिवार (4 अप्रैल, 2026) के लिए सभी टिकट बिक जाने के बावजूद, बारिश और आंधी-तूफान की आशंका के चलते हमें शो को 18 अप्रैल के लिए पुनर्निर्धारित करना पड़ रहा है।' उन्होंने आगे बताया कि यह फैसला सरकार की सलाह के अनुरूप लिया गया है, क्योंकि मेरे फैंस की सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता है। रैपर ने यह भी कहा कि खरीदे गए सभी टिकट नई तारीख के लिए वैध रहेंगे। जल्द मिलते हैं, पुणे

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement