11 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी फिल्म 'हनुमान अंश', जानिए क्या है इस तारीख में खास?
मनोरंजन
विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' 11 सितंबर, 2026 को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। यह तारीख आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा की 53वीं पुण्यतिथि भी है, जिनकी कहानी से यह फिल्म प्रेरित है।
होम्बले फिल्म्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए बताया है कि, 'महाराज-जी की आध्यात्मिक यात्रा दुनिया तक पहुंचेगी।' इस खास वजह से फिल्म की यह रिलीज बेहद खास मानी जा रही है।
'हनुमान अंश' 2 करोड़ के बजट में बनी
महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' ने शुरुआत में सिर्फ 10 लाख रुपये की कमाई की थी, लेकिन दर्शकों की जुबानी तारीफ के दम पर यह फिल्म भारत में एक बड़ी हिट साबित हुई।
फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। कंगना रनौत और मधुर भंडारकर जैसे फिल्मी सितारों ने भी इस फिल्म की खुलकर तारीफ की है, जिससे यह फिल्म दर्शकों के साथ और भी गहराई से जुड़ सकी।