जय भीम का जादू दोहराने आ रहे सूर्या, '5 रुपये वाले डॉक्टर' पर बनेगी 'सूर्या 48'?
तमिल सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। होम्बाले फिल्म्स ने 'सूर्या 48' नाम की नई फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
इस फिल्म में दर्शकों को एक बार फिर से सूर्या और निर्देशक टीजे ज्ञानवेल की हिट जोड़ी पर्दे पर देखने को मिलेगी।
ये वही जोड़ी है, जिसने 'जय भीम' जैसी शानदार फिल्म में साथ काम किया था। फिल्म की शूटिंग की शुरुआत एक पूजा समारोह के साथ की गई है और साई अभ्यंकर इस फिल्म का संगीत तैयार कर रहे हैं।
डॉक्टर वीरा राघवन पर आधारित बायोपिक की चर्चा
हालांकि, फिल्म की पूरी कहानी का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन चर्चा है कि यह डॉ. थिरुवेंगादम वीरा राघवन के जीवन पर आधारित ये एक बायोपिक है।
डॉक्टर थिरुवेंगादम को उनके निस्वार्थ चिकित्सा कार्य के लिए '5 रुपये वाले डॉक्टर' के नाम से जाना जाता था। सोशल मीडिया पर दवन48 हैशटैग के साथ प्रशंसक काफी उत्साहित हैं।
वे सूर्या के सिनेमाई सफर के 30 साल पूरे होने का जश्न भी मना रहे हैं। इस जोड़ी की वापसी को कॉलीवुड के लिए एक अहम पल माना जा रहा है।