NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हॉलीवुड स्टार काइली ने अपने दूसरे बच्चे के नाम का किया खुलासा
    अगली खबर
    हॉलीवुड स्टार काइली ने अपने दूसरे बच्चे के नाम का किया खुलासा
    काइली ने दूसरे बच्चे के नाम का किया खुलासा

    हॉलीवुड स्टार काइली ने अपने दूसरे बच्चे के नाम का किया खुलासा

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Feb 12, 2022
    03:20 pm

    क्या है खबर?

    हॉलीवुड स्टार और मॉडल काइली जेनर किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। हाल में उनके घर खुशियों की किलकारी गूंजी थी। काइली ने दो फरवरी को ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था।

    इसके बाद काइली और उनके पार्टनर ट्रेविस स्कॉट को खूब बधाइयां मिली थीं।

    अब उन्होंने अपने दूसरे बच्चे के नाम का खुलासा कर दिया है। काइली ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ खुशी बांटी है।

    इंस्टाग्राम स्टोरी

    काइली के बेबी बॉय का नाम रखा गया वुल्फ वेबस्टर

    काइली ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने दूसरे बच्चे के नाम से पर्दा उठाया है। इस कपल ने अपने बच्चे का नाम वुल्फ वेबस्टर रखा है।

    इंस्टाग्राम स्टोरी में एक हार्ट इमोजी भी शेयर किया गया है। वुल्फ एक वेबी बॉय है, जिसकी पहली झलक सामने आ चुकी है।

    वुल्फ के जन्म के बाद काइली ने उसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। हालांकि, तस्वीर में बेबी बॉय का केवल हाथ नजर आया था।

    प्रेग्नेंसी

    पिछले साल सितंबर में काइली ने दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी

    24 साल की काइली ने पिछले साल सितंबर में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

    वीडियो में काइली अपना प्रेग्नेंसी टेस्ट और अल्ट्रासाउंड की तस्वीरें दिखाती नजर आई थीं। दूसरी बार माता-पिता बनने को लेकर काइली और उनके पार्टनर ट्रेविस स्कॉट काफी खुश थे।

    बता दें कि 2017 में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

    मातृत्व

    20 साल की उम्र में मां बन गई थीं काइली

    काइली ने 20 साल की उम्र में बेटी स्टोर्मी को जन्म दिया था। फरवरी, 2018 में वह पहली बार मां बनी थीं। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी छिपाकर रखी थी।

    साल की शुरुआत में काइली इंस्टाग्राम पर 30 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करले वाली पहली महिला बनी थीं। वह अमेरिका की मशहूर टीवी पर्सनैलिटी, मॉडल और बिजनेसवुमन हैं।

    उन्हें दुनिया की सबसे कम उम्र की अमीर महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल किया गया था।

    करियर

    कई टीवी सीरीज और म्यूजिक वीडियो में दिख चुकी हैं काइली

    काइली के करियर की बात करें तो वह कई टीवी सीरीज और म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। वह आने वाले दिनों में टीवी सीरीज 'द कार्दशियन' में नजर आएंगी। फिलहाल इस प्रोजेक्ट की शूटिंग चल रही है।

    'इंट्रोड्यूसिंग काइली बेबी' और 'अबाउट फेस' जैसे प्रोजेक्ट के लिए उन्हें जाना जाता है।

    ट्रैविस एक अमेरिकन रैपर हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी लाखों में है। इस कपल के फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    2019 में काइली और ट्रैविस एक-दूसरे से अलग हुए थे। ट्रैविस के मुताबिक, यह कोई विवाद का मुद्दा नहीं था। उन्होंने वही किया, जो सही था। बेटी स्टोर्मी की परवरिश दोनों समान रूप से कर रहे थे। 2021 में काइली-ट्रैविस फिर साथ रहने लगे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंस्टाग्राम
    हॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    काइली जेनर

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    इंस्टाग्राम

    इंस्टाग्राम से डाउनलोड करना चाहते हैं वीडियोज? मोबाइल और PC पर यह है तरीका सोशल मीडिया
    लंबा होगा इंतजार! 2023 से पहले इंस्टाग्राम, फेसबुक मेसेंजर को नहीं मिलेगा एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फेसबुक
    इंस्टाग्राम पर दूसरों का नहीं दिखेगा आपका ऐक्टिव स्टेटस, सेटिंग्स में जाकर करें ये बदलाव सोशल मीडिया
    इंस्टाग्राम स्टोरी में मीमोजी का इस्तेमाल कैसे करें? आईफोन

    हॉलीवुड समाचार

    एमी अवॉर्ड्स 2021: 'द क्राउन' और 'टेड लेस्सो' का जलवा, देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट नेटफ्लिक्स
    नेटफ्लिक्स सीरीज के लिए साथ आए राणा दग्गुबाती और वेंकटेश नेटफ्लिक्स
    अमेरिकी हॉरर फिल्म 'ए क्वाइट प्लेस 2' 8 अक्टूबर को भारत में होगी रिलीज भारत की खबरें
    अली फजल को 'बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में मिला बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन बॉलीवुड समाचार

    सोशल मीडिया

    भ्रामक ट्वीट्स रिपोर्ट करना आसान, ज्यादा यूजर्स को मिलने लगा 'मिसलीडिंग कंटेंट' फ्लैग ट्विटर
    आर्यन खान केस के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर लौटे शाहरुख खान इंस्टाग्राम
    मार्च तक छुट्टी पर गए भारतपे के अशनीर ग्रोवर, क्या है पूरा मामला? भारतपे
    सब्सक्रिप्शन सर्विस टेस्ट कर रही है इंस्टाग्राम ऐप, मिलेगा कमाई का नया विकल्प फेसबुक

    काइली जेनर

    काइली जेनर के पोस्ट को पछाड़ने वाले अंडे के पीछे है इस भारतीय का हाथ इंस्टाग्राम
    सबसे कम उम्र की सेल्फ मेड अरबपति बनीं काइली जेनर, मार्क जुकरबर्ग को छोड़ा पीछे हॉलीवुड समाचार
    मैडम तुसाद में दिलजीत का लगा स्टैच्यू, अपने बगल में इस अभिनेत्री का चाहते हैं पुतला हॉलीवुड समाचार
    करीना और काइली जेनर के लिए दिलजीत ने दिखाए अपने 'जज्बात', डेडिकेट किया नया गाना हॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025