रणबीर-यश की 'रामायण' पर भड़की हिंदू जनजागृति समिति, मूल ग्रंथ से छेड़छाड़ का आरोप
क्या है खबर?
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को दुनियाभर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस पौराणिक गाथा में रणबीर कपूर (श्रीराम), साई पल्लवी (माता सीता) और यश (रावण) मुख्य किरदारों में हैं। इस बीच, फिल्म अपने कई दृश्यों को लेकर विवादों में आ गई है। हिंदू जनजागृति समिति ने एपिक पर मूल ग्रंथ के तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा, फिल्म के बहिष्कार की मांग करते हुए निर्माताओं और सेंसर बोर्ड पर सवाल उठाए हैं।
आलोचना
'रामायण' के दृश्यों पर हिंदू जनजागृति समिति ने जताई आपत्ति
फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक, हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि 'रामायण' करोड़ों हिंदुओं की गहरी आस्था का विषय है, लेकिन फिल्म 'कम्युनिस्ट' एजेंडा को बढ़ावा देती दिखती है।
उन्होंने सेंसर बोर्ड पर सवाल उठाते हुए कहा कि धार्मिक ग्रंथों पर आधारित फिल्मों को प्रमाणपत्र देने से पहले CBFC को अच्छी तरह से स्टडी करना चाहिए। संगठन फिल्म के दूसरे भाग का विरोध भी करेगा।
उन्होंने कहा, "सेंसर बोर्ड हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं के प्रति इतना असंवेदनशील क्यों है?"
विरोध
संगठन ने लोगों से फिल्म न देखने की अपील की
संगठन ने आरोप लगाया कि फिल्म में कथित तौर पर रावण का महिमामंडन किया गया है।
उन्होंने फिल्म के उन दृश्यों पर ऐतराज जताया जिनमें राम-लक्ष्मण को रावण की सेना से भागते हुए और सीता को राक्षसों से लड़ते हुए दिखाया गया है। उनके मुताबिक, वाल्मीकि की 'रामायण' में यह नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि फिल्म में घटनाओं को ठीक वैसे ही दिखाया जाना चाहिए जैसा रामायण में बताया गया है। उन्होंने लोगों से फिल्म न देखने की अपील की।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Mumbai, Maharashtra: On the film 'Ramayana', State Organiser Hindu Janajagruti Samiti(Maharashtra and Chhattisgarh), Sunil Ghanwat says, "No, in the movie—in cinema—where incorrect characters are shown, where different dialogues are depicted in a different way, tampering with… pic.twitter.com/W38aXgp0Vw
— IANS (@ians_india) November 17, 2026