हिमानी शिवपुरी ने सलमान खान संग साझा की तस्वीर, लिखा- उनकी चमक आज भी बरकरार
क्या है खबर?
दिग्गज अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने हाल ही में सलमान खान से मुलाकात की जिसके बाद वह भावुक हो गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक यादगार तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता की तारीफों के पुल बांधे हैं। साथ ही सलमान से दोबारा मिलने की अपनी खुशी जाहिर की है। बता दें, हिमानी और सलमान ने एक साथ कई फिल्मों में स्क्रीन साझा की है। उनकी प्रमुख फिल्मों में 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ-साथ हैं' और 'बीवी नंबर 1' शामिल हैं।
पोस्ट
हिमानी ने तस्वीर के साझा इमोशनल पोस्ट लिखी
अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ कैप्शन दिया, 'सुप्रभात! दुनिया के चहेते भाईजान, एक और इकलौते सलमान खान से मिलकर बहुत अच्छा लगा। हमेशा की तरह हैंडसम और आकर्षक, उनकी आंखों में वही शरारती चमक!' उन्होंने आगे लिखा, 'मेरी सभी फिल्में, HAHK, बीवी नंबर 1, बंधन, दुल्हनिया हम ले जाएंगे, KKHH, वीरगति... मेरी यादों में ताजा हो गईं।' तस्वीर में हिमानी और सलमान कैमरे की ओर देखकर पोज दे रहे हैं। इसपर उनके फैंस भी दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए तस्वीर
Himani Shivpuri shares a frame with Salman Khan, bringing back all the nostalgia from their timeless hits like Hum Aapke Hain Koun & Biwi No.1 ✨#IIFA #Bollywood #HimaniShivpuri #SalmanKhan pic.twitter.com/YAytTPp4yr
— IIFA (@IIFA) February 13, 2026