LOADING...
साउथ की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियां, जानिए कौन हैं नंबर वन
फीस के मामले में साउथ में कौन-सी अभिनेत्री सबसे आगे?

साउथ की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियां, जानिए कौन हैं नंबर वन

Jun 13, 2026
10:21 am

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा में अभिनेत्रियों की फीस लगातार बढ़ रही है। पैन-इंडिया रिलीज और बढ़ती लोकप्रियता के चलते कई अभिनेत्रियां अब प्रति फिल्म करोड़ों रुपये ले रही हैं। लंबे समय तक नयनतारा को साउथ सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री माना जाता रहा। हालांकि, कुछ सालों में कई अन्य अभिनेत्रियों ने भी अपनी फीस में बढ़ा दी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं 2026 में सबसे ज्यादा फीस पाने वाली दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियां।

कमाई

क्या रश्मिका मंदाना ने नयनतारा को पीछे छोड़ दिया है?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका मंदाना को फिल्म 'कॉकटेल 2' के लिए 15 करोड़ रुपये मिले हैं। ऐसे में उन्होंने नयनतारा की फीस से ज्यादा लेकर पहले स्थान में अपनी जगह बना ली है। 'एनिमल', 'पुष्पा 2' और 'छावा' जैसी फिल्मों की कामयाबी के बाद वो देश की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक बन गई हैं। अलग-अलग इंडस्ट्रीज में उनकी बढ़ती लोकप्रियता और कई ब्रांड्स के साथ काम करके उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है।

अभिनेत्रियां

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ की अन्य अभिनेत्रियां

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जून 2026 में रश्मिका ने नयनतारा को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा फीस लेने वाली दक्षिण भारतीय अभिनेत्री का स्थान हासिल कर लिया है। नयनतारा एक फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ चार्ज करती हैं। इस फेहरिस्त में तृषा कृष्णन भी शामिल हैं, जो 10 करोड़ रुपये फीस लेती हैं। सामंथा रूथ प्रभु 7-10 करोड़ रुपये, साई पल्लवी करीब 6 करोड़ रुपये और अनुष्का शेट्टी एक फिल्म के लिए लगभग 5-6 करोड़ रुपये लेती हैं।

Advertisement