भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली मार्वल की फिल्में, जानिए शीर्ष पर कौन
क्या है खबर?
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में तहलका मचा रखा है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए टॉम हॉलैंड की फिल्म ने पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली और मार्वल की ही ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' का महा-रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। सैकनिल्क के मुताबिक, 4 दिनों के अंदर फिल्म 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। आइए देखें भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली मार्वल की फिल्में।
#1 & #2
'एवेंजर्स: एंडगेम' और 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम'
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की एतिहासिक सफलता के बाद, 'एवेंजर्स: एंडगेम' भारत में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।
साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में पहले दिन 52 करोड़ रुपये का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया था।
वहीं टॉम अभिनीत फिल्म 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' ने रिलीज के पहले दिन भारत में 32 करोड़ रुपये कमाए थे।
2021 में कोरोना काल के दौरान इसने भारतीय सिनेमाघरों में 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी।
#3, #4- & #5
'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर', 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' और 'डेडपूल एंड वूल्वरिन'
साल 2018 में आई 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' भी कमाई के मामले में पीछे नहीं है। ओपनिंग डे पर 31.30 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ये भारत में सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म बनी थी।
2022 में आई 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' भारत में मार्वल की अगली सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म है, जिसने करीब 27.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
वहीं रयान रेनॉल्ड्स की 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने पहले दिन भारत में 23.64 करोड़ रुपये कमाए थे।