LOADING...
राजपाल यादव को जमानत मिली, जल्द जेल से बाहर निकलेंगे अभिनेता
राजपाल यादव को जमानत मिली

राजपाल यादव को जमानत मिली, जल्द जेल से बाहर निकलेंगे अभिनेता

Feb 16, 2026
03:17 pm

क्या है खबर?

चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है यह जमानत 18 मार्च तक दी गई है, जो शिकायतकर्ता को 1.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद मिली है। मामले की अगली सुनवाई 18 फरवरी को होगी। इससे पहले, अभिनेता ने अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

जमानत

18 मार्च तक अंतरिम जमानत, अदालत ने दिए ये निर्देश

न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने सुनवाई के दौरान राजपाल को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत दी है। सुनवाई के दौरान अदालत ने राजपाल को अपना पासपोर्ट सरेंडर करने, 1 लाख रुपये का जमानत बांड और इतनी ही राशि की जमानत राशि जमा करने और अदालत की अनुमति के बिना देश न छोड़ने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह भी कहा कि अगर अभिनेता 18 फरवरी को शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हुए तो वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़ें।

आत्मसमर्पण

5 फरवरी से जेल में सजा काट रहे राजपाल 

दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर राजपाल ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया था। 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस मामले को लेकर कोर्ट ने 12 फरवरी को सुनवाई की थी, लेकिन उस वक्त अभिनेता को राहत नहीं मिली थी। सुनवाई के दौरान जज ने अभिनेता से कहा था कि वह अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं कर सके, इसलिए अपनी वादाखिलाफ के चलते उन्हें जमानत नहीं मिल सकती है।

Advertisement

मामला

साल 2010 से जुड़ा है मामला, बॉलीवुड सितारों ने दिया समर्थन

2010 में, राजपाल अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन लेने के बाद मुश्किल में घिर गए थे। दरअसल, उन्होंने दिल्ली के एक बिजनेसमैन (मुरली प्रोजेक्ट्स कंपनी) से यह कर्जा लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के कारण वह पैसा नहीं लौटा सके, और उनपर ब्याज बढ़ता गया। इस कारण कुल बकाया राशि 9 करोड़ हो गई। हालांकि, जेल जाने के बाद अभिनेता के समर्थन में सोनू सूद, सलमान खान समेत कई फिल्मी सितारे आए हैं।

Advertisement