NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विजय देवरकोंडा से रिलेशनशिप के सवाल पर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना?
    अगली खबर
    विजय देवरकोंडा से रिलेशनशिप के सवाल पर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना?
    विजय के बारे में पूछे जाने पर बोलीं रश्मिका मंदाना

    विजय देवरकोंडा से रिलेशनशिप के सवाल पर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना?

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 09, 2022
    07:03 pm

    क्या है खबर?

    रश्मिका मंदाना इन दिनों भारत की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह दक्षिण भारतीय दर्शकों की पसंदीदा अभिनेत्री तो थी हीं, अब वह हिंदी दर्शकों के बीच भी काफी चर्चित हैं। यह लोकप्रियता उन्हें 'पुष्पा' से मिली है।

    कई दिनों से अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका की डेटिंग की चर्चा है। हालांकि, दोनों ने ही इस खबर का न तो खंडन किया है, न पुष्टि की है।

    आइए, बताते हैं कि रश्मिका ने इस बारे में क्या कहा।

    इशारा

    अनन्या पांडे ने भी किया था अफेयर की ओर इशारा

    विजय और रश्मिका दोनों ही दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर कलाकार हैं। ऐसे में प्रशंसकों को उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने की उत्सुकता रहती है। चर्चा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    इन चर्चाओं ने 'कॉफी विद करण' के हालिया एपिसोड के बाद और जोर पकड़ा जहां अनन्या पांडे ने विजय और रश्मिका के रिलेशनशिप की ओर इशारा किया।

    यहां भी विजय ने इस बात का खंडन नहीं किया था।

    बयान

    रश्मिका ने दिया यह जवाब

    अब एक इंटरव्यू में रश्मिका ने अपने रिलेशनशिप और ब्रेकअप की खबरों पर बात की।

    विजय के साथ रिश्ते पर एक सवाल के जवाब में रश्मिका ने कहा, "मैं एक साल में पांच फिल्में कर रही हूं। फिर भी कोई मुझसे मिलता है तो पूछता है आप किसको डेट कर रही हैं। हालांकि, मैं समझती हूं कि हम कलाकार हैं, हमारे ऊपर नजर रहती है और लोग हमारे बारे में और जानना चाहते हैं।"

    कॉफी विद करण

    विजय ने रश्मिका के बारे में कही थी ये बात

    विजय और रश्मिका 2018 की फिल्म 'गीत गोविंदम' में साथ में नजर आए थे। इसके बाद दोनों 2019 में फिल्म 'डियर कॉमरेड' में नजर आए थे।

    'कॉफी विद करण' में रश्मिका के बारे में पूछे जाने पर विजय ने कहा, "हमने दो फिल्में साथ में की थीं, अपने करियर के शुरुआत में। वह बहुत प्यारी हैं और मैं उनका प्रशंसक हूं। हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम फिल्मों के जरिए कितना कुछ बांटते हैं, अपने अच्छे और बुरे वक्त को।"

    बॉलीवुड

    जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं दोनों कलाकार

    रश्मिका फिल्म 'मिशन मजनू' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा वह अमिताभ बच्चन के साथ 'ऊंचाई' में नजर आएंगी। वह रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' में भी काम कर रही हैं।

    विजय की पहली बॉलीवुड फिल्म 'लाइगर' 25 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे नजर आएंगी।

    विजय और अनन्या इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    रश्मिका मंदाना
    विजय देवरकोंडा

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    अभिनेत्री नीतू चंद्रा का छलका दर्द, बोलीं- पैसों के बदले पत्नी बनने का मिला था प्रस्ताव बॉलीवुड समाचार
    सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं बिजनेसमैन ललित मोदी, कहा- एक दिन होगी शादी ललित मोदी
    ललित मोदी से पहले इन हस्तियों को डेट कर चुकी हैं सुष्मिता सेन ललित मोदी
    रद्द हुई सोनम कपूर की बेबी शावर पार्टी, इस वजह से परिवार ने लिया फैसला बॉलीवुड समाचार

    रश्मिका मंदाना

    फिल्म 'पुष्पा' में कुछ इस अंदाज में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, सामने आया फर्स्ट लुक बॉलीवुड समाचार
    '83' से क्लैश टालने के लिए 'पुष्पा: द राइज' 17 दिसंबर को होगी रिलीज रणवीर सिंह
    फोर्ब्स की सूची में साउथ की सबसे प्रभावशाली सोशल मीडिया स्टार बनीं रश्मिका मंदाना बॉलीवुड समाचार
    सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की 'मिशन मजनू' अगले साल इस दिन होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार

    विजय देवरकोंडा

    विजय देवरकोंडा के साथ काम करना चाहती हैं सारा अली खान बॉलीवुड समाचार
    विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की 'लाइगर' इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज करण जौहर
    'कुछ कुछ होता है' की रीमेक में विजय देवरकोंडा के साथ काम करना चाहती हैं सारा सारा अली खान
    इस साल बॉलीवुड में कदम रखेंगे साउथ के ये मशहूर सितारे बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025