NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अर्जुन रामपाल ने इन फिल्मों में निभाए शानदार किरदार, जानिए किस OTT पर हैं मौजूद
    अगली खबर
    अर्जुन रामपाल ने इन फिल्मों में निभाए शानदार किरदार, जानिए किस OTT पर हैं मौजूद
    अर्जुन रामपाल के शानदार किरदार

    अर्जुन रामपाल ने इन फिल्मों में निभाए शानदार किरदार, जानिए किस OTT पर हैं मौजूद

    लेखन मेघा
    Nov 26, 2023
    07:00 am

    क्या है खबर?

    अर्जुन रामपाल बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल हैं, जिन्होंने मॉडलिंग के जरिए मनोरंजन जगत में कदम रखा और फिर फिल्मों में आ गए।

    26 नवंबर, 1972 को जन्मे अभिनेता ने 2001 में फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से बॉलीवुड में शुरुआत की थी।

    अभिनेता ने अपने करियर में कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं और अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहे।

    आइए अभिनेता के 51वें जन्मदिन के मौके पर उनकी उम्दा अदाकारी वाली फिल्मों पर नजर डालते हैं।

    #1

    'ओम शांति ओम'

    फराह खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओम शांति ओम' 2007 में आई थी और बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी।

    इस फिल्म से दीपिका पादुकोण ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी तो शाहरुख खान भी मुख्य भूमिका में थे।

    फिल्म में अर्जुन ने मुकेश का किरदार निभाया था, जिसमें उनकी अदाकारी कमाल की थी। खलनायक की भूमिका में वह बाकी सितारों पर भी भारी पड़े थे।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

    #2

    'रॉक ऑन'

    अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉक ऑन' 2008 में आई थी, जिसमें अर्जुन एकदम अलग अवतार में दिखाई दिए थे।

    इसके लिए अर्जुन को सर्वश्रेष्ठ सहायक भूमिका का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था, वहीं फिल्म में पूरब कोहली और फरहान अख्तर भी शामिल थे।

    इस म्यूजिकल ड्रामा को दर्शकों ने इतना पसंद किया था कि 2016 में इसका दूसरा भाग भी आया, जो भी सफल रहा।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    #3

    'राजनीति'

    अर्जुन की यह फिल्म 2010 में आई थी, जिसे उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है।

    इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश राज ने किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में सफल रही थी।

    फिल्म में अर्जुन ने पृथ्वीराज प्रताप का किरदार निभाया था, जिसके लिए उनकी काफी प्रशंसा हुई थी।

    नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म में रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, मनोज बाजपेयी और अजय देवगन जैसे शानदार कलाकार भी शामिल थे।

    #4

    'रा.वन'

    2011 में आई अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'रा.वन' में भी अर्जुन खलनायक की भूमिका में ही नजर आए और छा गए।

    फिल्म में उनका किरदार रा.वन का था, जिसका सामना शाहरुख से होता है। वीडियो गेम पर बनी इस फिल्म को बच्चों ने खूब पसंद किया था।

    इस फिल्म में शानदार VFX का इस्तेमाल किया गया था तो शाहरुख की जोड़ी करीना कपूर के साथ बनी थी।

    इस फिल्म को ZEE5 पर देख सकते हैं।

    #5

    'हाउसफुल'

    कॉमेडी से भरपूर साजिद खान के निर्देशन में बनी 'हाउसफुल' बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रैंचाइजी में से एक है। इस फिल्म के 4 भाग आए और सभी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है।

    'हाउसफुल' में अर्जुन, दीपिका पादुकोण के भाई के किरदार में नजर आए थे और शानदार लगे।

    इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, चंकी पांडे और लारा दत्ता जैसे सितारे भी शामिल थे।

    इस फिल्म के सभी भाग डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अर्जुन रामपाल
    जन्मदिन विशेष
    मनोरंजन
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

    अर्जुन रामपाल

    ड्रग्स मामले में अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई गिरफ्तार, गैब्रिएला भी जांच के दायरे में बॉलीवुड समाचार
    ड्रग्स मामला: अर्जुन रामपाल के घर पड़ा छापा, NCB ने जारी किया समन बॉलीवुड समाचार
    इन मशहूर फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने निभाया है नकारात्मक किरदार अक्षय कुमार
    ड्रग्स मामले में NCB के सामने हाजिर हुए अर्जुन रामपाल, करीबी दोस्त को किया गिरफ्तार बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष

    परिणीति चोपड़ा इन लोकप्रिय फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं, एक ने ऑस्कर में मचाई थी धूम परिणीति चोपड़ा
    'सालार' से 'कन्नप्पा' तक, प्रभास अब इन फिल्मों में दिखाएंगे अपने अभिनय का जलवा प्रभास
    मलाइका अरोड़ा के डांस का नहीं है कोई मुकाबला, ये गाने देते हैं सबूत मलाइका अरोड़ा
    मलाइका अरोड़ा बिना फिल्में किए कमाती हैं करोड़ों रुपये, जानिए उनकी कुल संपत्ति  मलाइका अरोड़ा

    मनोरंजन

    सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, अपराध ऐसा कि देख हो जाएंगे हैरान बॉलीवुड समाचार
    आदित्य चोपड़ा नहीं, इस शख्स ने बनाया यशराज का स्पाई यूनिवर्स; जानिए इनके बारे में आदित्य चोपड़ा
    सलमान खान नहीं, ये हैं भारत के असली टाइगर, जानिए उनकी जांबाजी की कहानी सलमान खान
    'आंख मिचौली': दिव्यांग लोगों का मजाक उड़ाने का आरोप, निर्माता और सेंसर बोर्ड को नोटिस जारी मृणाल ठाकुर

    बॉलीवुड समाचार

    नुपुर सैनन बोलीं- कृति सैनन की बहन होने के फायदे के साथ नुकसान भी  नुपुर सैनन
     #NewsBytesExplainer: बॉलीवुड में साउथ की फिल्मों के रीमेक का चलन जारी, जानिए कब शुरू हुआ सिलसिला #NewsBytesExplainer
    परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' पर किया ये खुलासा, अश्लील फिल्मों पर निकाली भड़ास  परेश रावल
    नेहा शर्मा को अचानक फिल्म से दिखाया गया बाहर का रास्ता, बोलीं- बड़ा झटका लगा था  नेहा शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025