NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'पुष्पा' के लिए अल्लू अर्जुन को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, 'रॉकेट्री: द नांबी एफेक्ट' बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म
    अगली खबर
    'पुष्पा' के लिए अल्लू अर्जुन को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, 'रॉकेट्री: द नांबी एफेक्ट' बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म
    69वें राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा

    'पुष्पा' के लिए अल्लू अर्जुन को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, 'रॉकेट्री: द नांबी एफेक्ट' बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 24, 2023
    05:55 pm

    क्या है खबर?

    मनोरंजन जगत में देश का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पर देश भर के फिल्म प्रशंसकों और जानकारों की नजर रहती है।

    24 अगस्त को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की।

    ये पुरस्कार 2021-22 में रिलीज हुईं फिल्मों के लिए घोषित किए गए हैं। पुरस्कार सूची में 'RRR', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'सरदार उधम' जैसी फिल्मों का बोलबाला रहा।

    अनुमान 

    प्रशंसक लगा रहे थे अनुमान

    गुरुवार को सुबह से ही सोशल मीडिया पर प्रशंसक अपने चहेते सितारों और फिल्मों के नाम के कयास लगा रहे थे।

    प्रशंसक X पर फिल्म 'पुष्पा' के लिए अल्लू अर्जुन, और 'RRR' जैसी फिल्मों के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के कयास लगा रहे थे।

    ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम कीरवानी की झोली में भी पुरस्कार आने की चर्चा थी। अब आखिरकार पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है। देखिए, किसे किस श्रेणी में पुरस्कार मिला है।

    RRR 

    'RRR' को इन श्रेणियों में मिला पुरस्कार

    पिछले साल दुनियाभर में छाई रही एसएस राजामौली की फिल्म 'RRR' ने कई श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया।

    RRR को सर्वश्रेष्ठ एक्शन डायरेक्शन, सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्रफी, सर्वश्रेष्ठ स्पेशल एफेक्ट्स और सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक जैसी श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

    सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक का पुरस्कार 'RRR' ने 'पुष्पा: द राइज' के साथ साझा किया।

    एसएस राजामौली की इस फिल्म ने इस साल ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब जैसे अवॉर्ड अपने नाम किए थे। अब फिल्म की झोली में राष्ट्रीय पुरस्कार भी आ गए हैं।

    सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

    अल्लू अर्जुन और पंकज त्रिपाठी ने जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

    सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अल्लू अर्जुन को 'पुष्पा: द राइज' के लिए दिया गया। 2021 में आई इस फिल्म ने अल्लू अर्जुन की दीवानगी दुनियाभर में फैला दी थी। जल्द ही फिल्म का सीक्वल भी जारी होने वाला है।

    सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार पंकज त्रिपाठी के नाम रहा। उन्हें यह पुरस्कार कृति सैनन की फिल्म 'मिमी' के लिए दिया गया। सरोगेसी पर आधारित इस फिल्म में पकंज के उम्दा प्रदर्शन को सराहा गया था।

    सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

    आलिया भट्ट और कृति सैनन बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

    सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की बात करें तो इसे दो बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने साझा किया है।

    'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए आलिया भट्ट ने राष्ट्रीय पुरस्कार कृति सैनन के साथ साझा किया। कृति को यह पुरस्कार उनकी फिल्म 'मिमी' के लिए दिया गया। आलिया और कृति दोनों ने ही पहली बार यह पुरस्कार जीता है।

    सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री की श्रेणी में पल्लवी जोशी ने चर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।

    सर्वश्रेष्ठ फिल्म 

    आर माधवन की 'रॉकेट्री: द नांबी एफेक्ट' बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म

    69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी एफेक्ट' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए विजेता बनी।

    यह फिल्म पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित और ISRO के एयरोस्पेस इंजीनियर नांबी नारायणन की जिंदगी पर आधारित है।

    फिल्म में माधवन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। माधवन ने ही इस फिल्म का निर्देशन भी किया था। फिल्म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में नांबी के जबरदस्त योगदान को दिखाती है।

    फिल्म विज्ञान के साथ ही देशभक्ति से भी लबरेज है।

    फीचर फिल्म 

    'सरदार उधम' बनी सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म

    सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का पुरस्कार विक्की कौशल की फिल्म 'सरदार उधम' को दिया गया। सरदार उधम सिंह के जीवन पर बनी यह फिल्म 2021 में आई थी। इसका निर्देशन शूजित सरकार ने किया था।

    'छेल्लो शो' को सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म का पुरस्कार दिया गया। पान नलिन की यह फिल्म इस बार भारत की ओर से ऑस्कर के लिए आधिकारिक रूप से भेजी गई थी। यह फिल्म एक बच्चे और उसके सपनों की कहानी दिखाती है।

    अन्य 

    इन हिंदी फिल्मों की झोली में भी आए पुरस्कार

    'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए प्रीतिशील डिसूजा ने सर्वश्रेष्ठ मेकअप आर्टिस्ट का पुरस्कार जीता। इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली को सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग और सर्वश्रेष्ठ अडैप्टेड स्क्रीनप्ले के पुरस्कार के लिए चुना गया। सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक का पुरस्कार भी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की झोली में आया।

    विक्की कौशल की फिल्म 'सरदार उधम' को सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम, सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन, सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी की श्रेणी में पुरस्कार मिला।

    'शेरशाह' को स्पेशल जूरी के लिए पुरस्कार दिया गया।

    क्षेत्रीय फिल्में 

    इन क्षेत्रीय फिल्मों का भी रहा बोलबाला

    सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार के लिए मराठी फिल्म 'गोदावरी' के निर्देशक निखिल महाजन को चुना गया है।

    सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर के लिए श्रेया घोषाल को तमिल फिल्म 'इरविन निजाल' के गाने 'मायावा थूयावा' के लिए चुना गया।

    सर्वश्रेष्ठ पुरुष प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार काल भैरव ने 'RRR' के गाने 'कोमूरम भीमूडू' के लिए जीता।

    'छेल्लो शो' के बाल कलाकार भाविन रबारी को बेट्स चाइल्ड एक्टर का विजेता चुना गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
    फिल्म पुरस्कार

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

    'तुलसीदास जूनियर' को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, संजय दत्त बोले- मैं प्रोड्यूसर को कभी माफ नहीं करूंगा बॉलीवुड समाचार
    68वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: इन फिल्मों और कलाकारों को किया गया सम्मानित फिल्म पुरस्कार
    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: लोकप्रिय नामों के अलावा ये भी रहीं समारोह की खास बातें मधुर भंडारकर
    शर्मिला टैगोर किराए के लिए करती थीं फिल्में साइन, बताया वापसी के लिए क्यों चुनी 'गुलमोहर' शर्मिला टैगोर

    फिल्म पुरस्कार

    ऑस्कर से नवाजा गया पहला भारतीय कौन था? जानिए अब तक किन्हें मिला यह पुरस्कार ऑस्कर पुरस्कार
    जूनियर NTR बोले- भारत से ऑस्कर के लिए ज्यादातर हिंदी फिल्मों को भेजा जाता है RRR फिल्म
    क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में बेस्ट पिक्चर बनी 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स', देखिए विजेताओं की लिस्ट अवतार: द वे ऑफ वॉटर
    BAFTA अवॉड्‌र्स 2023: रेस से बाहर हुई 'RRR', शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री को मिला नॉमिनेशन RRR फिल्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025