Page Loader
कार्तिक आर्यन से रोनित रॉय तक, जानिए 'शहजादा' के लिए किसको कितनी मिली फीस
'शहजादा' के लिए किसने कितनी ली फीस?

कार्तिक आर्यन से रोनित रॉय तक, जानिए 'शहजादा' के लिए किसको कितनी मिली फीस

Feb 14, 2023
11:11 pm

क्या है खबर?

कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की फिल्म 'शहजादा' चर्चा में है। फिल्म 17 फरवरी को रिलीज हो रही है। कार्तिक और कृति, फिल्म का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। फिल्म की अडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और प्रशंसक फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में कार्तिक और कृति के साथ परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। आपको बताते हैं कि इस फिल्म के लिए किस कलाकार ने कितनी फीस ली है।

#1

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन पिछले साल 'भूल भुलैया 2' की सफलता से छा गए थे। इसके बाद उनकी फीस बढ़ने की खबरें भी आई थीं। साल के अंत में फिल्म 'फ्रेडी' से भी उन्होंने खूब प्रशंसा बटोरी थी। अब उनकी फिल्म 'शहजादा' रिलीज होने को है। इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए कार्तिक ने 21 करोड़ रुपये की फीस ली है।

#2

कृति सैनन

कृति सैनन पिछली बार वरुण धवन के साथ फिल्म 'भेड़िया' में नजर आई थीं। पिछले साल आई फिल्म 'मिमी' में उनके काम की खूब सराहना हुई। इसके लिए उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते थे। 'शहजादा' में वह कार्तिक के ऑपोजिट नजर आने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर में उनका ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म के लिए कृति ने पांच करोड़ रुपये फीस ली है।

#3

परेश रावल

परेश रावल इस फिल्म में कार्तिक के किरदार बंटू के पिता, वाल्मिकी की भूमिका में हैं। ट्रेलर में बंटू और वाल्मिकी का खट्टा-मीठा रिश्ता नजर आया है। एक इंटरव्यू में कार्तिक ने कहा था कि परेश जैसे वरिष्ठ कलाकार के साथ काम करके उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। ट्रेलर आने के बाद फिल्म में कार्तिक का परेश को थप्पड़ जड़ने वाला दृश्य काफी चर्चा में था। रिपोर्ट्स के अनुसार परेश ने 'शहजादा' के लिए 1.5 करोड़ रुपये फीस ली है।

#4

मनीषा कोइराला

मनीषा कोइराला पिछली बार 'प्रस्थानम' और 'संजू' जैसी फिल्मों के लिए चर्चा में रही थीं। वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरा मंडी' में भी नजर आने वाली हैं। 'शहजादा' में मनीषा, कार्तिक के किरदार की मां की भूमिका में नजर आएंगी। करियर की दूसरी पारी में मनीषा बेहतरीन किरदार निभा रही हैं और प्रशंसकों को पर्दे पर उनकी अदाकारी देखने का इंतजार है। रोहित धवन की इस फिल्म के लिए मनीषा ने एक करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

#5

रोनित रॉय

रोनित रॉय फिल्म में एक रईस परिवार के मुखिया का किरदार निभा रहे हैं जो बंटू का असल पिता है। जब बंटू को यह पता चलता है तो वह अपने इस परिवार के लिए जान जोखिम में डालने से भी नहीं डरता है। रॉनित पिछले साल 'लाइगर' और 'शमशेरा' जैसी फिल्मों में नजर आए थे। वह अपने टीवी शो 'अदालत' के लिए मशहूर हैं। 'शहजादा' के लिए रोनित रॉय ने 75 लाख रुपये लिए हैं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

'शहजादा' का निर्देशन रोहित धवन ने किया है। यह फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' की हिंदी रीमेक है, जिसमें अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में थे। 'शहजादा' से पहले कार्तिक और कृति की जोड़ी 2017 की फिल्म 'लुका-छुपी' में नजर आ चुकी है।