NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: 'चंदू चैंपियन' से 'आशिकी 3' तक, कार्तिक आर्यन की ये फिल्में हैं कतार में
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: 'चंदू चैंपियन' से 'आशिकी 3' तक, कार्तिक आर्यन की ये फिल्में हैं कतार में
    कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में

    जन्मदिन विशेष: 'चंदू चैंपियन' से 'आशिकी 3' तक, कार्तिक आर्यन की ये फिल्में हैं कतार में

    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 22, 2023
    09:26 am

    क्या है खबर?

    ग्वालियर में जन्मे कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है। वह सबके पसंदीदा अभिनेता बनकर उभरे हैं। कार्तिक ने अपनी अदाकारी से दर्शकों के बीच अपनी एक खास पहचान बनाई है।

    उनके शानदार अभिनय की न सिर्फ दर्शकों, बल्कि समीक्षकों ने भी दिल खोलकर तारीफ की है।

    22 नवंबर को कार्तिक अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    आइए इस मौके पर नजर डालते हैं उनकी आने वाली फिल्मों पर, जिनका इंतजार सिनेप्रेमियों को बेसब्री से है।

    #1

    'चंदू चैंपियन'

    कार्तिक जल्द ही साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'चंदू चैंपियन' से दर्शकों का दिल जीतते दिखेंगे। इससे उनकी झलक भी सामने आ चुकी है, जिस पर लोगों ने खूब जमकर प्यार बरसाया।

    इसमें अभिनेता का लुक भी एकदम अलग होगा। कबीर खान इस फिल्म के निर्देशक हैं और वह इसके सह-निर्माता भी हैं।

    इसके जरिए कार्तिक, चंदू बनकर एक असल खिलाड़ी की दिलचस्प कहानी दर्शकाें के बीच पेश करेंगे।

    उनकी यह फिल्म 14 जुलाई, 2024 को रिलीज होगी।

    #2

    'भूल भुलैया 3'

    कार्तिक की आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्मों में 'भूल भुलैया 3' भी शामिल है। उन्होंने 2022 में आई फिल्म फिल्म 'भूल भुलैया 2' से दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आई थी, जिसके बाद प्रशंसक 'भूल भुलैया 3' की मांग कर रहे थे।

    अब कार्तिक एक बार फिर 'रूह बाबा' बनकर दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग पूरी करने के बाद कार्तिक इसी फिल्म पर काम शुरू करेंगे।

    #3

    'कैप्टन इंडिया'

    कार्तिक ने जुलाई, 2021 में 'कैप्टन इंडिया' की घोषणा की थी। उनकी इस फिल्म के निर्देशक हैं हंसल मेहता। रॉनी स्क्रूवाला और हरमन बावेजा फिल्म के निर्माता हैं।

    यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी असल घटनाओं से प्रेरित है। इसके जरिए कार्तिक पहली बार पायलट की भूमिका निभाने जा रहे हैं।

    हालांकि, बीते दिनों खबर थी कि फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है, लेकिन निर्देशक या अभिनेता की तरफ से यह पुष्टि नहीं हुई है।

    #4

    'आशिकी 3'

    कार्तिक फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अनुराग बसु के निर्देशन बन रही इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी के आखिर में शुरू होगी।

    1990 में आई फिल्म 'आशिकी' में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल नजर आए थे। इसके बाद 2013 में आई फिल्म 'आशिकी 2' में श्रद्धा कपूर और आदित्य राय कपूर की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था।

    'आशिकी 3' से बीते दिनों तारा सुतारिया का नाम जुड़ा था।

    अन्य फिल्में

    इन फिल्मों से भी जुड़ा है कार्तिक का नाम

    खबरें हैं कि कार्तिक 'ड्रीम गर्ल 2' के निर्देशक राज शांडिल्य की एक कॉमेडी फिल्म में काम कर रहे हैं।

    वह 'पति पत्नी और वो 2' में भी नजर आएंगे। इसमें उनके साथ पहले की तरह भूमि पेडनेकर तो नजर आएंगी, लेकिन अनन्या पांडे इस बार फिल्म में नहीं होंगी। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी 'पति पत्नी और वो' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।

    करण जौहर भी कार्तिक के साथ एक फिल्म लेकर आ रहे हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    कार्तिक के पिता एक बालरोग विशेषज्ञ हैं और उनकी माता स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। उनके माता-पिता चाहते थे कि कार्तिक भी बड़े होकर डॉक्टर बनें। हालांकि, कार्तिक का सपना हीरो बनने का था। मॉडलिंग के दौरान उन्हें उनकी पहली फिल्म 'प्यार का पंचनामा' मिली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कार्तिक आर्यन
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    कार्तिक आर्यन

    भूषण कुमार ने जमकर की कार्तिक आर्यन की प्रशंसा, बोले- उन्होंने बहुत मेहनत की है  भूषण कुमार
    बॉक्स ऑफिस: 'सत्यप्रेम का कथा' की कमाई की रफ्तार धीमी, जानिए 14वें दिन का कारोबार  सत्यप्रेम की कथा
    बॉक्स ऑफिस: 'सत्यप्रेम की कथा' की कमाई में गिरावट, जानिए 15वें दिन का कारोबार  सत्यप्रेम की कथा
    सत्यप्रेम की कथा: निर्देशक ने बताया किस दृश्य को फिल्माना था सबसे कठिन सत्यप्रेम की कथा

    बॉलीवुड समाचार

    गिप्पी ग्रेवाल ठुकरा चुके कई बॉलीवुड फिल्में, बताया अब क्यों नहीं कर रहे हिंदी फिल्म गिप्पी ग्रेवाल
    'खिचड़ी 2' रिव्यू: हंसी-ठिठोली के साथ खुफिया मिशन पर लेकर जाएगा पारेख परिवार, मिलेगा भरपूर मजा फिल्म रिव्यू
    बुर्ज खलीफा पर दिखेगी रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की झलक, जानिए क्या है तैयारी एनिमल फिल्म
    यामी गौतम ने खत्म की अपने करियर की सबसे अहम फिल्म की शूटिंग, जल्द होगा ऐलान  यामी गौतम

    जन्मदिन विशेष

    हेमा मालिनी ने इन फिल्मों से बनाई अपनी पहचान, जानिए कैसे बनीं बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी
    कीर्ति सुरेश की इन फिल्मों को IMDb पर मिली शानदार रेटिंग, OTT पर हिंदी में उपलब्ध दक्षिण भारतीय सिनेमा
    सनी देओल की इन फिल्मों ने लगाए उनके करियर में पंख, ये फिल्में हैं कतार में सनी देओल
    सनी देओल हैं करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक, जानिए उनका कार कलेक्शन  सनी देओल

    आगामी फिल्में

    राज कुंद्रा की 'UT 69' को मिला 'U/A' सर्टिफिकेट, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म  राज कुंद्रा
    'टाइगर 3': सलमान को मिली कैटरीना से 10 गुना ज्यादा रकम, जानिए बाकी कलाकारों की फीस सलमान खान
    शाहरुख खान की 'जवान' ही नहीं, इस हफ्ते उठाएं इन फिल्मों और वेब सीरीज का लुत्फ जवान फिल्म
    शाहरुख की 'डंकी' भी 'पठान' और 'जवान' की तरह ब्लॉकबस्टर होगी, जानिए किसने किया ये दावा शाहरुख खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025