NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सोनम कपूर को संजय लीला भंसाली ने बनाया हीरोइन, जानिए अभिनेत्री से जुड़ीं खास बातें
    अगली खबर
    सोनम कपूर को संजय लीला भंसाली ने बनाया हीरोइन, जानिए अभिनेत्री से जुड़ीं खास बातें
    अभिनेत्री नहीं होतीं तो क्या होतीं सोनम कपूर?

    सोनम कपूर को संजय लीला भंसाली ने बनाया हीरोइन, जानिए अभिनेत्री से जुड़ीं खास बातें

    लेखन पलक
    Jun 09, 2024
    11:26 am

    क्या है खबर?

    सोनम कपूर उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी सिनेमा जगत में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं।

    हालांकि, उन्होंने फैशन की दुनिया में क्रांति लाने का काम किया। फैशन और स्टाइल के लिए वह हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनके स्टाइल को दुनियाभर में सराहा जाता है।

    9 जून को सोनम 39 साल की हो गई हैं।

    आइए इस मौके पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें जानते हैं।

    #1

    बचपन से ही अपना खर्च खुद उठाया करती थीं सोनम

    मनोरंजन की दुनिया के एक स्थापित परिवार और अभिनेता अनिल कपूर के घर जन्मीं सोनम को कभी पैसों की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा।

    हालांकि, इसके बाद भी वह बचपन से ही अपना खर्च खुद उठाया करती थीं। रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल के दिनों में पॉकेट मनी के लिए सोनम एक वेटर के रूप में काम करती थीं।

    सोनम अपने महंगे कपड़ों और गहनों का खर्च भी खुद उठाया करती थीं। वह कभी अपने पिता पर निर्भर नहीं रहीं।

    #2

    अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं सोनम

    सोनम अपने पिता अनिल के शानदार करियर और ताऊजी बोनी कपूर की प्रसिद्धि से कभी प्रभावित नहीं हुईं।

    अभिनेत्री के मन में कभी एक अभिनेत्री के रूप में अपना करियर बनाने का ख्याल नहीं आया।

    उन्होंने निर्देशक बनने का सपना देखा था और इसी की ओर कदम बढ़ाते हुए उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में बतौर सहायक निर्देशक काम किया था।

    हालांकि, उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

    #3

    'सावरिया' के लिए भंसाली ने सोनम को मनाया

    सोनम ने भंसाली की फिल्म 'सावरिया' से बतौर अभिनेत्री कदम रखा था, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके लिए निर्देशक की पहली पसंद दीपिका पादुकोण थीं।

    हालांकि, फिर भंसाली के मन में ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर और सोनम को कास्ट करने की इच्छा जगी।

    भंसाली करीब डेढ़ साल तक सोनम को समझाते रहे कि वह अभिनय के लिए ही बनी हैं और उन्हें फिल्मों में हाथ आजमाना चाहिए। तब जाकर अभिनेत्री ने इसके लिए हामी भरी।

    जानकारी

    40 किलो वजन किया कम

    बता दें, फिल्मों की रंगीन दुनिया में आने से पहले सोनम का बजन बहुत ज्यादा था। भंसाली निर्देशित और रणबीर अभिनीत फिल्म 'सावरिया' पर काम शुरू करने से पहले अभिनेत्री ने अपना तकरीबन 30- 40 किलो वजन कम किया था।

    #4

    मुश्किल में पड़ गई थी सोनम की पहली फिल्म  

    यूं तो सोनम को मनाने में भंसाली ने तकरीबन डेढ़ साल लगा दिए, लेकिन 'सावरिया' की शूटिंग के दौरान पर अभिनेत्री से परेशान हो गए थे।

    एक समय ऐसा आया था जब निर्देशक ने काम ठीक से न कर पाने के कारण सोनम को 'सावरिया' से लगभग निकाल दिया था।

    नौबत यहां तक आई गई थी कि भंसाली ने फिल्म बंद करने का फैसला कर लिया था। हालांकि, फिर बेला सहगल और अनिल के हस्तक्षेप से बात बनी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोनम कपूर
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    सोनम कपूर

    दीपिका, रणबीर और सोनम ने बॉलीवुड में पूरे किए 15 साल, ऐसा रहा सफर रणबीर कपूर
    'बेशरम रंग' से पहले बॉलीवुड के इन यादगार गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं वैभवी मर्चेंट दीपिका पादुकोण
    इस साल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर समेत ये सितारे बने माता-पिता आलिया भट्ट
    सोनम कपूर की 'ब्लाइंड' इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज OTT प्लेटफॉर्म

    बॉलीवुड समाचार

    'मेजर' की रिलीज के 2 साल पूरे, अदिवी शेष ने भावुक पोस्ट साझा कर जताया आभार  अदिवी शेष
    शर्मिन सहगल ने 'हीरामंडी' के लिए मिल रही आलोचनाओं पर दी प्रतिक्रिया, दर्शकों को बताया राजा संजय लीला भंसाली
    अनुराग कश्यप से जोया अख्तर तक, इन निर्देशकों ने अभिनय दिखाकर भी किया कमाल  करण जौहर
    वरुण धवन बने पिता, पत्नी नताशा दलाल ने दिया बेटी को जन्म वरुण धवन

    जन्मदिन विशेष

    अनुपम खेर हैं इतनी संपत्ति के मालिक, जानिए उनका गाड़ियों का कलेक्शन अनुपम खेर
    आमिर खान के प्रशंसक नहीं जानते होंगे उनसे जुड़ी ये दिलचस्प बातें   आमिर खान
    आमिर खान एक फिल्म के लिए लेते हैं करोड़ों रुपये, जानिए उनकी कुल संपत्ति आमिर खान
    रोहित शेट्टी हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक, जानिए उनका गाड़ियों का कलेक्शन  रोहित शेट्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025