NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सलमान खान के अलावा 'बिग बॉस' अब तक किस-किस ने किया होस्ट?
    अगली खबर
    सलमान खान के अलावा 'बिग बॉस' अब तक किस-किस ने किया होस्ट?
    अब तक कौन-कौन होस्ट कर चुका है 'बिग बॉस'?

    सलमान खान के अलावा 'बिग बॉस' अब तक किस-किस ने किया होस्ट?

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 29, 2023
    07:36 am

    क्या है खबर?

    'बिग बॉस' के प्रशंसक हर हफ्ते 'वीकेंड का वार' का इंतजार करते हैं। 'वीकेंड के वार' में होस्ट सलमान खान दर्शकों से रूबरू होते हैं और उनका मनोरंजन करते हैं।

    'बिग बॉस' का नया प्रोमो जारी हुआ है, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया। प्रोमो के अनुसार, अब शुक्रवार और शनिवार को सलमान शो होस्ट करेंगे और रविवार को अरबाज खान और सोहेल खान कमान संभालेंगे।

    क्या आपको पता है अब तक 'बिग बॉस' को कौन-कौन होस्ट कर चुका है?

    #1

    अरशद वारसी 

    'बिग बॉस' हिंदी का पहला सीजन 2006 में शुरु हुआ था। इस सीजन को अरशद वारसी ने होस्ट किया था।

    यह सोनी टीवी पर प्रसारित किया गया था। उस साल शो ने टीवी जगत के कई पुरस्कार भी अपने नाम किए थे।

    भारतीय दर्शकों के लिए यह काफी नया था और इसे खूब देखा गया। राखी सावंत, रवि किशन जैसे सितारों ने शो में हिस्सा लिया था। राहुल रॉय इस शो के विजेता बने थे।

    #2

    शिल्पा शेट्टी 

    'बिग बॉस' का दूसरा सीजन शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया था। शिल्पा उन दिनों खुद अमेरिकी रिएलिटी शो 'बिग ब्रदर' जीत कर आई थीं।

    इस सीजन में 'बिग ब्रदर' में उनकी प्रतिद्वंदी रहीं जेड गुडी ने भी हिस्सा लिया था। हालांकि, कैंसर का पता चलने पर वह वापस चली गई थीं।

    राहुल महाजन, संभावना सेठ, राजा चौधरी इस सीजन के चर्चित प्रतिभागी थे। शो को आशुतोष कौशिक ने जीता था।

    #3

    अमिताभ बच्चन 

    शिल्पा के बाद 'बिग बॉस' का तीसरा सीजन अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। शो को होस्ट करने का अमिताभ का अंदाज बिल्कुल जुदा था। वह काफी शालीनता और संजीदगी से सदस्यों और दर्शकों से रूबरू होते थे।

    इस शो में राजू श्रीवास्तव भी नजर आए थे। शो में राखी सावंत की मां जया सावंत भी दिखाई दी थीं। शर्लिन चोपड़ा, बख्तियार ईरानी, तनाज ईरानी शो के चर्चित सदस्य थे।

    विंदु दारा सिंह ने शो जीता था।

    #4

    संजय दत्त

    'बिग बॉस' की पांचवा सीजन संजय दत्त और सलमान ने मिलकर होस्ट किया था। दोनों की जुगलबंदी दर्शकों का खूब मनोरंजन करती थी।

    शो में शक्ति कपूर ने भी हिस्सा लिया था। इनके अलावा पूजा बेदी भी 'बिग बॉस' के घर में आई थीं। LGBT कार्यकर्ता लक्ष्मी त्रिपाठी ने भी इस सीजन में हिस्सा लिया था।

    टीवी अभिनेत्री जूही परमार 'बिग बॉस 5' की विजेता बनी थीं। शो में उनका अलग अंदाज देखने को मिला था।

    #5

    करण जौहर

    2021 में OTT पर 'बिग बॉस' का नया संस्करण शुरू किया गया था। इसमें शो वूट ऐप पर 24 घंटे प्रसारित किया जाता था। 'बिग बॉस OTT' के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था।

    दिव्या अग्रवाल, उर्फी जावेद, शमिता शेट्टी, राकेश बापट शो के लोकप्रिय प्रतिभागी रहे थे। दिव्या अग्रवाल ने विजेता की ट्रोफी अपने नाम की थी।

    2023 में 'बिग बॉस OTT 2' की कमान सलमान को दे दी गई।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी 'बिग बॉस' काफी लोकप्रिय है। कमल हासन 'बिग बॉस तमिल' होस्ट कर चुके हैं। जूनियर एनटीआर, नागार्जुन और नानी ने 'बिग बॉस तेलुगु' होस्ट किया। 'बिग बॉस' मराठी की कमान महेश मांजरेकर ने संभाली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिग बॉस
    सलमान खान
    शिल्पा शेट्टी
    अमिताभ बच्चन

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित 'गोल्डन डोम' मिसाइल रक्षा प्रणाली में निवेश करना चाहता है कनाडा कनाडा
    काम के बीच अटक गई लैपटॉप स्क्रीन? जानिए कैसे करें इस समस्या का समाधान लैपटॉप
    कान्स 2025: बनारसी साड़ी पहन रेड कार्पेट पर उतरीं ऐश्वर्या राय, मांग में लगाया सिंदूर  ऐश्वर्या राय
    पहलगाम हमले से पहले ISI की दिल्ली दहलाने की थी साजिश, ऐसे हुई नाकाम पाकिस्तान समाचार

    बिग बॉस

    बिग बॉस: आसिम रियाज का दावा, सिद्धार्थ शुक्ला की जीत में हुई थी धांधली सिद्धार्थ शुक्ला
    अब्दु रोजिक हैं इतने करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक, जल्द करेंगे बॉलीवुड डेब्यू  अब्दु रोजिक
    'बिग बॉस' फेम तहसीन पूनावाला बने पिता, पत्नी मोनिका ने दिया बेटे को जन्म  बॉलीवुड समाचार
    एमसी स्टैन के कॉन्सर्ट में करणी सेना का हंगामा, जानिए पूरा मामला एमसी स्टैन

    सलमान खान

    सलमान खान करेंगे स्पाई यूनिवर्स में जूनियर एनटीआर का स्वागत, 'टाइगर 3' से जुड़े अभिनेता टाइगर 3
    सलमान खान की 'टाइगर 3' का ट्रेलर कब आएगा? निर्माताओं ने किया ऐलान   टाइगर 3
    'वॉर 2': पहली बार साथ आएगी सलमान, शाहरुख और ऋतिक की तिकड़ी, होगा एक्शन का धमाका शाहरुख खान
    सलमान-अरिजीत ही नहीं, बॉलीवुड के ये सितारे भी झगड़े के बाद फिर बने दोस्त अरिजीत सिंह

    शिल्पा शेट्टी

    शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा की हुई सर्जरी, साझा की तस्वीर  बॉलीवुड समाचार
    कन्नड़ स्टार ध्रुव सरजा की पैन इंडिया फिल्म 'KD- द डेविल' में शिल्पा शेट्टी की एंट्री आगामी फिल्में
    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा कोरोना वायरस की चपेट में आए  कोरोना वायरस
    शिल्पा शेट्टी को राहत, अश्लील किसिंग मामले में बरी करने का आदेश बरकरार; जानिए पूरा मामला बॉलीवुड समाचार

    अमिताभ बच्चन

    रणवीर से पहले पर्दे पर ये अभिनेता बने डॉन, खूब  बजीं तालियां और सीटियां रणवीर सिंह
    अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर करते हैं तारीफ तो ऐसा महसूस करते हैं अभिषेक बच्चन अभिषेक बच्चन
    अमिताभ को भाग्यशाली मानते हैं आर बाल्की, बताया बेटे अभिषेक में है उनका कौन सा गुण अभिषेक बच्चन
    'KBC 15': इस बार शो में होंगे ये बदलाव, जानिए कौन करता है सवालों को तैयार कौन बनेगा करोड़पति
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025