
'हाउसफुल 5' के बाद इन 5 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस के 'खिलाड़ी' बनेंगे अक्षय कुमार
क्या है खबर?
लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' की पांचवीं किस्त 'हाउसफुल 5' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। यह अक्षय कुमार के करियर की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। एक ओर टिकट खिड़की पर कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी अक्षय की ये फिल्म धमाल मचा रही है, दूसरी ओरआने वाले दिनों में भी अक्षय बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं। एक नजर उनकी आने वाली 5 बहुप्रतीक्षित फिल्मों पर।
#1
'वेलकम टू द जंगल'
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय एक बार फिर दर्शकों को अपनी कॉमेडी से गुदगुदाते नजर आएंगे। उनके अलावा इसमें संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, परेश रावल और अरशद वारसी जैसे अभिनेता नजर आएंगे। अभिनेत्रियों की बात करें तो दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस और लारा दत्ता भी इस फिल्म में शामिल हैं। 'वेलकम' एक हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी है। पहला भाग दर्शकों को बेहद पसंद आया था। इसके दूसरा भाग 'वेलकम बैक' ने भी खूब लोटपोट किया था।
#2
'हेरा फेरी 3'
'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग 'हेरा फेरी 3' की राह दर्शक बड़ी बेसब्री से देख रहे हैं। 'हेरा फेरी' साल 2000 में आई थी, जो हिट साबित हुई थी, वहीं, दूसरा भाग 'फिर हेरा फेरी' भी सफल रहा, जो 2006 में दर्शकों के बीच आया था। दोनों ही फिल्मों में अक्षय, सुनील शेट्टी और परेश रावल की जुगलबंदी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। अक्षय (राजू), सुनील (श्याम) और परेश (बाबूराव) की तिकड़ी ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया था।
#3
'जॉली LLB 3'
'जॉली LLB 3' से जुड़ी नई-नई जानकारी सामने आ रही है। अक्षय के साथ-साथ इसमें अरशद वारसी भी मुख्य भूमिका में हैं। हुमा कुरैशी और अमृता राव भी इसका हिस्सा हैं। 'जॉली LLB' 2013 में रिलीज हुई थी, जिसमें अरशद मुख्य भूमिका में थे, वहीं दूसरा भाग 2017 में रिलीज हुआ। इसमें अक्षय ने अरशद की जगह ली और उन्होंने भी जॉली बनकर दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों का दिल जीत लिया। अब दर्शकों की नजर तीसरी किस्त पर है।
#4 और #5
'भूत बंगला' और 'कनप्पा'
अक्षय फिल्म 'भूत बंगला' लेकर आ रहे हैं। इसमें तब्बू और परेश रावल भी अहम भूमिका में होंगे। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। वामिका गब्बी और राजपाल यादप भी फिम में नजर आएंगे। फिल्म इसी साल पर्दे पर आएगी। उधर अक्षय फिल्म 'कन्नप्पा' से तेलुगू सिनेमा में कदम रखने वाले हैं। इसमें उन्हें भगवान शिव के किरदार में देखा जाएगा। यह फिल्म इस साल 27 जून को सिनेमाघरों में आएगी।