हॉलीवुड में मचेगा धमाल, पहली बार एक साथ दिखेंगे हेनरी कैविल और कॉमेडी किंग केविन हार्ट
हॉलीवुड स्टार हेनरी कैविल और कॉमेडी किंग केविन हार्ट जल्द ही एक नई एक्शन-कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में ये दोनों ऐसे जासूसों के रोल में हैं, जो एक-दूसरे के कड़े दुश्मन हैं। कहानी में मजेदार मोड़ तब आता है, जब इनकी पत्नियां आपस में सहेलियां बन जाती हैं और ये दोनों एक प्रेग्नेंसी क्लास में मिलते हैं। फिल्म में भरपूर एक्शन और कॉमेडी होगी, क्योंकि दोनों ही पिता बनने वाले हैं और उन्हें अपनी जासूसी के साथ-साथ परिवार की नई जिम्मेदारियां भी संभालनी होंगी। ये फिल्म लेखक सीन लुईस की एक छोटी कहानी पर आधारित है।
मैक जी करेंगे निर्देशन, लेवी और रेनॉल्ड्स देंगे साथ
इस फिल्म को मैक जी निर्देशित करेंगे। इसके प्रोडक्शन में शॉन लेवी और रायन रेनॉल्ड्स की टीमें भी शामिल होंगी। फिल्म की स्क्रिप्ट एडम और आरोन नी ने लिखी है, जिन्हें 'मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स' के लिए जाना जाता है। जोनाथन ट्रोपिर ने भी स्क्रिप्ट तैयार करने में सहयोग किया है। हेनरी कैविल 'द विचर' और 'एनोला होम्स' जैसी हिट वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखा चुके हैं, वहीं केविन हार्ट की 'मी टाइम' और 'द मैन फ्रॉम टोरंटो' जैसी फिल्में भी नेटफ्लिक्स पर खूब पसंद की गई हैं, इसलिए उम्मीद है कि ये नई फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर आते ही खूब धमाल मचाएगी और इसकी चर्चा भी दूर-दूर तक होगी।